IND W vs AUS W क्यों गोल्ड मेडल जीतने से चुकी टीम इंडिया, सामने आए हार के बड़े कारण
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 9 रन से हार का सामना करना पड़ा । हार के साथ ही भारतीय महिला टीम ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने से चूक गई। फाइनल जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया ने जहां गोल्ड मेडल जीता, वहीं भारत को सिल्वर मेडल के साथ ही संतोष करना पड़ा।
IND VS WI भारत ने पांचवें टी 20 में विंडीज को 88 रनों से रौंदा, सीरीज पर 4-1 से किया कब्जा
हम गौर कर रहे हैं कि क्यों भारत को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा ।पहला कारण - भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाजी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घातक नहीं रही । मैच में जब सभी गेंदबाज फेल हो रहे थे तब कप्तान हरमनप्रीत ने गेंदबाजी की लेकिन वह कुछ कमाल नहीं कर पाईं और 17 रन लुटा बैठीं।
CWG 2022 फाइनल में Team India को मिली हार, AUS ने जीता क्रिकेट का गोल्ड मेडल
दूसरा कारण - फाइनल में भारत की सलामी जोड़ी बुरी तरह फेल रही । भारत ने 22 रन के स्कोर पर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा को खो दिया था। स्मृति मंधाना जहां 6 और शेफाली वर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गई।तीसरा कारण - फाइनल मुकाबले के तहत भारतीय खिलाड़ी दबाव नहीं झेल पाए और बिखर गए।
रन चेज के दौरान अफरा-तफरी में विकेट गिरते दिखे । करीबी मैच में एक-एक रन चुराने के प्रयास में तीन भारतीय खिलाड़ी रन आउट हुई। इन खिलाड़ियों में स्नेह राणा, राधा यादव और मेघना सिंह का नाम शामिल हैं। हालांकि यहां श्रेय ऑस्ट्रेलिया टीम को भी देना चाहिए जिन्होंने हाथों से फिसल रहे मैच में वापसी करते हुए जीत दर्ज की।इन तमाम गलतियों की वजह से ही भारतीय महिला टीम गोल्ड मेडल जीतने से चूक गई।