×

IPL 2021 क्वारंटाइन खत्म होने के बाद  अभ्यास में जुटे RCB कप्तान Virat Kohli, देखें Video
 

 

स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 का दूसरे फेज यूएई में  19 सितंबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट की तैयारी में सभी टीमें जुटी हैं।   आरसीबी  कप्तान विराट कोहली    भी  छह दिन का क्वारंटाइन खत्म होने के बाद  टीम के साथ जुड़ गए हैं। विराट कोहली ने टीम के साथ जुड़ने के बाद खिलाड़ियों के साथ  अभ्यास किया ।

Anil Kumble फिर बन सकते हैं Team India के कोच, ट्विटर पर आए जबर्दस्त रिएक्शन
 

आरसीबी ने  ट्विटर पर   अपने आधिकारिक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें खिलाड़ी आपस में  हंसी मजाक  और एक दूसरे से मिलते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा   खिलाड़ियों को नेट अभ्यास करते  हुए भी देखा जा सकता है। आरसीबी ने वीडियो शेयर करने के साथ ही  कैप्शन दिया और लिखा- बोल्ड डायरीज : क्वारंटाइन के बाद आरसीबी टीम में विराट कोहली शामिल  हुए।

IPL 2021, Phase 2  पहले ही मैच में मुंबई  और चेन्नई की भिड़ंत, यहां देखिए फुल शेड्यूल 
 

आरसीबी कैंप में कप्तान विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और हमारे कुछ विदेशी खिलाड़ियों ने पहली बार नेट में हिस्सा लिया। यहां हंसी मजाक हुआ और गले मिले। आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में   आरसीबी को सबसे पहले  20 सितंबर  को   केकेआर से भिड़ंना है ।  

IPL 2021 मुंबई इंडियंस के खिलाफ भिड़ंने से पहले MS Dhoni ने तूफानी अंदाज में की बल्लेबाजी, देखें VIDEO
 

पहले चरण के तहत   आरसीबी  का शानदार प्रदर्शन रहा था और  टीम  दूसरे फेज के तहत भी अपना  शानदार प्रदर्शन  जारी रखने के लिए उतरने वाली है। विराट कोहली की अगुवाई  वाली आरसीबी ने अब तक एक  बार भी खिताब  अपने नाम नहीं किया है । टीम  के इस  बार  ट्रॉफी जीतने  की  संभावनाएं हैं। पिछले सीजन के तहत  आरसीबी ने सेमीफाइनल तक सफर तय किया था। आरसीबी कागज पर  तो मजबूत नजर आ रही है लेकिन   खिलाड़ी  मैदान पर कैसा प्रदर्शन करते हैं  यह तो देखने वाली बात रहती है।