×

IPL 2021, Phase 2  पहले ही मैच में मुंबई  और चेन्नई की भिड़ंत, यहां देखिए फुल शेड्यूल 

 

स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 कोरोना वायरस की वजह से मई में स्थगित हो गया था। तब टूर्नामेंट में 29 मैच ही हो सके थे। अब आईपीएल के बाकी बचे हुए मैच यूएई में कराने जा रही है। बीसीसीआई ने तय किया है कि अब आईपीएल 2021 का सीजन यूएई में ही पूरा होगा । बता दें कि आईपीएल 2021 के दूसरे फेच के तहत 27 दिनों में 31 मैच आयोजित होंगे।

IPL 2021 मुंबई इंडियंस के खिलाफ भिड़ंने से पहले MS Dhoni ने तूफानी अंदाज में की बल्लेबाजी, देखें VIDEO
 


ये मुकाबले दुबई, अबु धाबी और शारजाह में होने वाले हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मैच  15 अक्टूबर को खेला जाएगा। दूसरे चरण के तहत 7 डबल हेडर मैच खेले जाएंगे। यूएई में होने वाले इस टूर्नामेंट के दोपहर में होने वाले मैच भारतीय समय के हिसाब से दोपहर 3.30 बजे से शुरु होंगे, वहीं शाम के मुकाबले शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे।

IPL 2021 के दूसरे फेज का 19 सितंबर से होगा आगाज, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
 


बता दें कि टी 20 विश्व कप 2021 से पहले आईपीएल टूर्नामेंट खिलाड़ियों के लिए अहम माना जा रहा है। टी 20विश्व कप का आयोजन भी यूएई में होना है । ऐसे में जो खिलाड़ी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके चमकते हैं, वह टी 20 विश्व कप टूर्नामेंट में भी अपनी छाप छोड़ेंगे।आईपीएल की गिनती सबसे बड़ी और प्रसिद्ध टी 20 लीगों में होती है।

Virat Kohli के कप्तानी छोड़ने से Team India होंगे ये बड़े  नुकसान

ऐसे में दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की निगाहें इस टूर्नामेंट पर रहने वाली हैं। आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यााद पांच बार खिताब अपने नाम किया है, वहीं इसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का नाम आता है जिसने तीन बार  खिताब जीता है। इसके अलावा कई ऐसे टीमें हैं जिनका खिताब जीतने का खाता नहीं खुल सका है।

मैच

तारीख मुकाबला जगह
30 19 सितंबर चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस दुबई
31 20 सितंबर कोलकाता नाइटराइडर्सvsरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अबु धाबी
32 21 सितंबर पंजाब किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स दुबई
33 22 सितंबर दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद दुबई
34 23 सितंबर मुंबई इंडियंस  vs कोलकाता नाइटराइडर्स अबु धाबी
35 24 सितंबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs चेन्नई सुपर किंग्स शारजाह
36 25 सितंबर दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स अबु धाबी
37 25 सितंबर सनराइजर्स हैदराबाद vs         पंजाब किंग्स शारजाह
38 26 सितंबर चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स अबु धाबी
39 26 सितंबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs मुंबई इंडियंस दुबई
40 27 सितंबर सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स दुबई
41 28 सितंबर कोलकाता नाइट राइडर्स VS       दिल्ली कैपिटल्स शारजाह
42 28 सितंबर मुंबई इंडियंस VS पंजाब किंग्स अबु धाबी
43 29 सितंबर राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दुबई
44 30 सितंबर सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स शारजाह
45 1 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स vs        पंजाब किंग्स दुबई
46 2 अक्टूबर मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स शारजाह
47 2 अक्टूबर राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स अबु धाबी
48 3 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vsपंजाब किंग्स शारजाह
49 3 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स vsसनराइजर्स हैदराबाद दुबई
50 4 अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स दुबई
51 5 अक्टूबर राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस शारजाह
52 6 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs सनराइजर्स हैदराबाद अबु धाबी
53 7 अक्टूबर चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स दुबई
54 7 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स vsराजस्थान रॉयल्स शारजाह
55 8 अक्टूबर सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस अबु धाबी
56 8 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs दिल्ली कैपिटल्स दुबई
57 10 अक्टूबर Qualifier 1 दुबई
58 11 अक्टूबर Eliminator शारजाह
59 13 अक्टूबर Qualifier 2 शारजाह
60 15 अक्टूबर FINAL दुबई