IPL 2021, RR VS MI राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 91 रनों का लक्ष्य
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 के 51 वें मैच के तहत राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आमने -सामने हैं।दोनों टीमों के बीच मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के तहत मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहल गेंदबाजी का फैसला लिया।
T20 World Cup से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ ये खिलाड़ी
मुंबई की टीम का यह फैसला सही साबित हुआ और राजस्थान रॉयल्स की टीम महज एक छोटा स्कोर ही बना सकी। राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 90 रन बना पाई। राजस्थान रॉयल्स के लिए एविन लुईस ने 19 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 24 रनों की पारी खेली ।
डेविड वॉर्नर ने 23 गेंदों में 15 रनों की पारी खेली। वहीं यशस्वी जायसाल और राहुल तेवतिया ने 12-12 रनों की पारी खेली । दूसरी ओर मुंबई इंडियस की ओर से घातक गेंदबाजी देखने को मिली ।मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट नाथन कूल्टर नाइल ने लिए । वहीं जेम्स नीशम ने तीन विकेट लिए।
Breaking IPL 2021, RR VS MI मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को दिया बल्लेबाजी का न्योता
इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए ।बता दें कि आज के मैच के तहत राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच करो या मरो की जंग है ,क्योंकि जो टीम जीत दर्ज करेगी वहीं प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रख पाएगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई के खिलाफ बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाई और ऐसे में उस पर हार का संकट मंडरा गया है। वहीं मुंबई इंडियंस के पास एक अच्छा मौका जहां वह आसानी जीत हासिल कर सकती है। मुंबई के बल्लेबाज भले ही अच्छा प्रदर्शन ना कर पा रहे हों लेकिन इस छोटे से लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।