×

IPL 2021, RCB vs RR  आज बैंगलोर का सामना राजस्थान से, जानें पिच रिपोर्ट  और मौसम का हाल
 

 

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021  के  43 वें मैच के तहत राजस्थान रॉयल्स का  सामना   रॉयल चैलेंजर्स  बैंगलोर से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच  मुकाबले की शुरुआत   दुबई  इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में   भारतीय समयानुसार  आज शाम  7.30 बजे से  होगी।बैंगलोर और राजस्थान   मौजूदा सीजन के तहत 11वीं मैदान पर उतरेंगी, वहीं दूसरे चरण के तहत वह चौथी  बार मैदान पर उतरने वाली हैं।

T20 World Cup से पहले भारतीय खेमे के लिए आई खुशख़बरी, फॉर्म में लौटा ये मैच विनर
 

बैंगलोर ने अब तक  अपने 10 मैचों में से   6 जीते हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।वहीं  राजस्थान रॉयल्स  10 मैचों में से चार जीत के साथ   प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। दोनों टीमों निगाहें फ्लेऑफ की   रेस में  बने रहने के लिए जीत दर्ज करनी होगी।राजस्थान रॉयल्स के लिए  मुकाबले में  करो या मरो की स्थिति है।

 IPL 2021 मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत के बाद Points Table में हुआ बड़ा बदलाव 
 

 बैंगलोर और राजस्थान की भिड़ंत से पहले हम यहां    आज के मैच को लेकर पिच और मौसम की बात करने वाले हैं। दुबई के मैदान  की बात की जाए तो यहां अब तक   पांच मैच खेले गए हैं जिनमें तीन बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने  बाजी मारी है।यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रही है और ऐसे में  यह बड़ा स्कोर मैच के तहत देखने  को शामिल कर सकते हैं।

IPL 2021, MI VS PBKS  मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से पंजाब किंग्स को दी करारी मात
 

यहां की पिच पर ही  पंजाब और राजस्थान  के मैच  में दोनों  पारियों में 180 रन बने थे। बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों  को भी  इस    पिच पर मदद मिलती है। मौसम की बात की जाए तो दुबई में बुधवार को दिन  में गर्म रहेगा , हालांकि दोनों टीमों को   मैच के समय  ज्यादा गर्मी का सामना नहीं करना  होगा क्ोयंकि तब  तापमान  8-30 डिग्री के बीच रहने की  संभावना है।  दुबई में बारिश के कोई आसार नहीं है।