×

IPL 2021 अभ्यास सत्र में  Ms Dhoni ने बल्ले से दिखाया जलवा, खेला हेलिकॉप्टर शॉट , देखें VIDEO
 

 

 स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल के दूसरे सीजन का आगाज यूएई में  19 सितंबर से होने  जा रहा है। टूर्नामेंट  के पहले ही मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के  बीच भिड़ंत होगी।  इस मुकाबले से पहले   सीएसके कप्तान   महेंद्र सिंह धोनी नेटसेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं। महेंद्र सिंह  धोनी  ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं

 IPL 2021  विराट की टीम RCB फिर नहीं जीत पाएगी  खिताब, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

सीएसके ने अपने आधिकारिक   ट्विटर  अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें     धोनी हेलिकॉप्टर शॉट भी खेलते  नजर आ रहे हैं। चेन्नई ने  ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें  धोनी यॉर्कर   गेंद पर अपना फेवरिट हेलिकॉप्टर शॉट लगाते नजर आ रहे हैं। यही नहीं  धोनी ने दीपक चाहर की गेंद पर  कवर के ऊपर से  एक शानदार चौका  भी जड़ा । बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल का  पिछला सीजन  अच्छा नहीं रहा था

T20 world cup से पहले संन्यास ले सकता है ये पाकिस्तानी  खिलाड़ी , हुआ चौंकाने वाला खुलासा 

टीम  अंक तालिका  में  सातवें नंबर पर रही थी, वहीं  महेंद्र सिंह धोनी भी बल्ले से  जलवा नहीं दिखा सके  थे। आईपीएल  2021 के पहले सत्र  चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। हालांकि       14 वें सीजन के पहले फेज के तहत   धोनी   बल्ले से अपने फैंस को निराश करते नजर आ रहे हैं।

IPL 2022 के  मेगा ऑक्शन को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, इस  दिन दो नई टीमों के लिए लग सकती है बोली

धोनी के बल्ले से    37 रन ही निकले थे। हालांकि अब माना जा रहा है कि दूसरे फेज के तहत  महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस को  निराश नहीं करना चाहेंगे।बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स   14 वें सीजन के तहत प्वाइंट्स  टेबल में दूसरे स्थान पर है । पहले फेज के तहत चेन्नई सुपरकिंग्स  ने  7 मैचों में से पांच के  तहत जीत दर्ज की।