Happy New Year 2024 साल 2023 में वनडे के तहत देखने को मिलीं ये प्रभाशाली पारी
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। साल 2023 में वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तहत कई खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया। हम यहां इस साल वनडे के तहत सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की बात कर रहे हैं।आइए जानते हैं कि टॉप 10 की लिस्ट में कौन -कौन शामिल है।
आइए आपको मिलाते हैं धोनी के परिवार से, देखें तस्वीरों में
शुभमन गिल- भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने 18 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में 208 रनों की पारी खेली। उन्होंने 149 गेंदों में 19 चौके और 9 छक्के जड़े।
इस भारतीय सुपरस्टार क्रिकेटर का डांस देखकर उड़ जाएंगे आपके होश, देखें VIDEO
ग्लेन मैक्सवेल - वनडे विश्व कप 2023 में मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नाबाद 201 रनों की जुझारू पारी खेली ।उन्होंने इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को असंभव जीत दिलाई। मैक्सवेल ने अपनी पारी में 128 गेंदों में 21 चौके और 10 छक्के जड़े।
ये हैं भारतीय क्रिकेट टीम के बेस्ट डांसर, देखें ऐसे झूमकर करते हैं डांस
बेन स्टोक्स - इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 13 सितंबर 2023 को द ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 124 गेंदों में 182 रन की पारी खेली।उन्होंने 15 चौके और 9 छक्के लगाए।
फखर जमान- पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज फखर जमान ने 29 अप्रैल 2023 को रावलपिंडी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 144 गेंदों में नाबाद 180 रन की पारी खेली।अपनी पारी में 17 चौके और 6 छक्के लगाए।
मिशेल मार्श- ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज मिशेल मार्श ने 11 नवंबर 2023 को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ 177 गेंदों में नाबाद 177 रन की पारी खेली। इस दौरान 17 चौके 9 छक्के लगाए।
एडेन मार्कराम- दक्षिण अफ्रीका के धांसू बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने 179 गेंदों में 17 चौके और 7 छक्के लगाते हुए 175 रन की पारी खेली।उन्होंने 2 अप्रैल 2023 को जोहान्सबर्ग में नीदरलैंड के खिलाफ यह पारी खेली थी।
सीन विलियम्स-जिम्बाब्वे के खिलाड़ी सीन विलियम्स ने 26 जुलाई 2023 को हरारे में अमेरिका के खिलाफ 101 गेंदों में 174 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 21 चौके और 4 छक्के लगाए थे।
हेनरिक क्लासेन -दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 15 सितंबर 2023 को सेंचुरियन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 83 गेंदों में 174 रन की पारी खेली थी।अपनी पारी में उन्होंने 13 चौके और इतने छक्के लगाए थे।
क्विंटन डीकॉक - धाकड़ बल्लेबाज डीकॉक का हाल ही में वनडे विश्वकप 2023 में जलवा देखने को मिला।उन्होंने 24 अक्टूबर 2023 को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ 140 गेंदों में 174 रन की पारी खेली । 15 चौके और 7 छक्के अपनी इस पारी में लगाए।
विराट कोहली - रनमशीन विराट कोहली ने 15 जनवरी 2023 को तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका के खिलाफ110 गेंदों में नाबाद 166 रन की पारी खेली।अपनी पारी में उन्होंने 13चौके और 8 छक्के लगाए।