Samachar Nama
×

आइए आपको मिलाते हैं धोनी के परिवार से, देखें तस्वीरों में
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।महेद्र सिंह धोनी दुनिया के महान खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनका जलवा आज भी आईपीएल में देखने को मिल रहा है।महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए सफल कप्तानी की। धोनी ने भारत को आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफियां दिलवाईं। धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 में टी 20 विश्व कप जीता, 2011 में वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। वहीं साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। यही नहीं धोनी आईपीएल में पांच बार ट्रॉफी चेन्नई सुपरकिंग्स को दिला चुके हैं। धोनी एक बहुत ही अच्छे फिनिशर और विकेटकीपर भी साबित हुए हैं।वैसे ये तो धोनी के खेल की बात हो गई ।वहीं उनका परिवार भी शानदार है, जो हर कदम पर माही का समर्थन करता है।हम यहां धोनी के परिवार से आपको मिलवाते हैं।आइए जानते हैं।

इस भारतीय सुपरस्टार क्रिकेटर का डांस देखकर उड़ जाएंगे आपके होश, देखें VIDEO
 


एमएस धोनी के माता-पिता
 धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची में हुआ था, लेकिन वह मूल रूप से उत्तराखंड के एक राजपूत परिवार से नाता रखते हैं। उनके पिता पान सिंह हैं और माता देवकी देवी गृहिणी हैं।

https://samacharnama.com/
 माही के बड़े भाई
धोनी के भाई का नाम नरेंद्र है,जो रांची में एक राजनेता हैं और अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। बीजेपी से लेकर समाजवादी पार्टी तक वह जुड़े रहे हैं।

ये हैं भारतीय क्रिकेट टीम के बेस्ट डांसर, देखें ऐसे झूमकर करते हैं डांस
 

https://samacharnama.com/
धोनी की बहन
धोनी की बहन का नाम जयंती है, जो एक शिक्षिका हैं और खुशहाल शादीशुदा है। धोनी को क्रिकेटर बनाने में बहन का अहम योगदान रहा ।

Happy New Year 2024 साल 2023 में टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तहत ये टॉप टीमें रहीं सर्वश्रेष्ठ
 

https://samacharnama.com/
धोनी की पत्नी
 धोनी की वाइफ का नाम साक्षी है। बताया जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी रावत एक दूसरे को बचपन से जानते थे। इस जोड़े ने 4 जुलाई, 2010 को शादी की थी।

https://samacharnama.com/
धोनी की बेटी
एमएस धोनी और साक्षी को एक बेटी हुई है जिसका नाम उन्होंने जीवा रखा है। धोनी की बेटी का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था।

Share this story