रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में MS Dhoni भी हो गए शामिल, माही को मिला न्योता
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिल गया है।बता दें कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस कार्यक्रम के लिए हर क्षेत्र की बड़ी हस्तियों को न्योता दिया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी को भी न्योता मिला है।इससे पहले सचिन तेंदुलकर को भी न्योता मिला था।
IND vs ENG Test सीरीज में Joe Root रचेंगे इतिहास, तोड़ देंगे सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
धोनी निमंत्रण पाने वाले देशभर के 11000 मेहमानों में से एक हैं, उनके साथ नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधु, विराट कोहली और रोहित शर्मा को जैसे कई अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टार को यह न्योता मिलने वाला है। वैसे महेंद्र सिंह धोनी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे या नहीं कुछ नहीं जा सकता है।
राम मंदिर बनने से खुश हुआ पाकिस्तानी क्रिकेटर, भगवा झंडा उठाकर बोला 'जय श्रीराम'
क्रिकेट के भगवान Sachin Tendulkar हुए डीप फेक वीडियो का शिकार, पोस्ट शेयर कर जाहिर की चिंता
इस समारोह के दौरान आयोध्या में एक लाख से ज्यादा दर्शक पहुंचने वाले हैं।बैठने की व्यवस्था भी सावधानी पूर्वक बनाई गई है और मेहमानों को व्यवस्थित बैठने के लिए कोड दिए जाएंगे। उद्याटन समारोह में अब बेहद कम दिन बचे हुए हैं।ट्रस्ट सभी विशेष मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्था कर रहा है, जिसमें उन्हें उपहार देना शामिल है जिसमें ‘राम राज’ भी शामिल है।साथ ही सभी मेहमानों को निमंत्रण दिए जाने का भी खास ख्याल रखा जा रहा है।