Social Media पर वयरल हो रही Sridevi की ये खूबसूरत तस्वीर, Boney Kapoor ने इंस्टा पर किया शेयर
मनोरंजन न्यूज डेस्क। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2018 में अचानक श्रीदेवी का निधन हो गया था। हालांकि इसके बावजूद उनके चाहने वाले अक्सर उन्हें याद करते रहते हैं। अब इसी बीच अभिनेत्री श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे वो सफेद कलर की प्रिंटेड साड़ी में दिखाई दे रही है। अभिनेत्री श्रीदेवी की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
उनकी ये तस्वीर लखनऊ में दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन के दौरान की है। जब उन्होंने अपनी पीठ पर पति बोनी कपूर का नाम सजाया था। इस तस्वीर को उनके पति बोनी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
Ekta Kapoor अपने टीवी शो नागिन सीजन 6 के लिए कर रही दिन रात मेहनत
Grammy Awards 2022 कोरोना की वजह से स्थगित हुआ ग्रैमी अवॉर्ड शो, अब इस नई तारीख को होगा आयोजन
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि, अभिनेत्री श्रीदेवी व्हाइट कलर और कलरफुल बॉर्डर के कॉन्बिनेशन वाली साड़ी पहनी है, माथे में सिंदूर भरा हुआ है और गालों पर भी सिंदूर लगा है, उनकी पीठ पर सिंदूर से बोनी लिखा हुआ है। इस दौरान अभिनेत्री काफी खुश दिखाई दे रही है और उनका ये पोज उनके चाहने वालों को पसंद आ रहा है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में बोनी कपूर ने लिखा कि, लखनऊ में साल 2012 में सहारा शहर में दुर्गा पूजा का उत्सव मनाया जा रहा है। अगर हम बात करें श्रीदेवी की तो वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला सुपरस्टार है। जिन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान एक से एक कई यादगार फिल्में दी है, जिसे आज भी उनके चाहने वाले पसंद करते हैं।
KGF 2 के बाद अगली फिल्म के लिए साथ आ सकते हैं Sanjay Dutt और Raveena Tandon