Ranbir Kapoor को इन Bollywood सेलेब्स ने दी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और हैंडसम अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रणबीर कपूर ने 28 सितंबर को अपनी जिंदगी के 300 साल पूरे कर लिए है। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए अभिनेता अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ जोधपुर पहुंच चुके हैं।
जहां दोनों खास अंदाज में जन्मदिन को सेलिब्रेट करेंगे। रणबीर कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर उनको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने उन्हें अपने अपने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाइयां दी है। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने भाई को जन्मदिन की बधाई देते हुए स्पेशल नोट भी शेयर किया है।
नेशनल टीवी शो Bigg Boss पर Salman Khan से पंगा ले चुके हैं ये प्रतियोगी
Ranbir Kapoor को इन Bollywood सेलेब्स ने दी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई
रणबीर कपूर की मां और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमे नीतू, रणबीर, उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट और रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा कि, हैप्पी बर्थडे मेरे दिल की धड़कन, प्यार और आशीर्वाद हमेशा।
वहीं बहन करीना कपूर खान ने एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, हैप्पी बर्थडे लीजेंड। रणबीर कपूर करीना कपूर के कजिन भाई है।
डायरेक्टर इम्तियाज अली ने रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उनको जन्मदिन की बधाई दी है। इसके अलावा करण जौहर जैसे कई सेलेब्स ने रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है।