×

नागा चैत्न्य से तलाक लेते ही समांथा रूथ प्रभु ने साइन की पहली बॉलीवुड फिल्म

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर और सुपरस्टार अभिनेत्री समांथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी है। बता दें कि समांथा रूथ प्रभु ने बीते दिनों ही अपने पति नाना चैत्यन से साथ तलाक ले लिया ह। इसका ऐलान उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए किया था। इसके बाद दोनों अपनी लाइफ में व्यस्त हो गए। अब इसी बीच समांथा रूथ प्रभु को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे सुनने के बाद हिंदी भाषी फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं होगा।

समांथा रूथ प्रभु ने नागा चैतन्य से तलाक लेने के बाद अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही फिल्म का ऐलान भी कर दिया जाएगा। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि, दशहरे वाले दिन यानी 15 अक्टूबर को समांथा रूथ प्रभु के अगले प्रोजेक्ट का बड़ा ऐलान होने वाला है।

ये उनकी हिंदी फिल्म होगी, जिसके जरिए वो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली है। इन खबरों में कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं ये तो आने वाले वक्त में पता चल जाएगा। अगर हम बात करें समांथा रूथ प्रभु की तो वो आने वाले दिनों में शकुंतलम फिल्म में नजर आने वाली है।

जिसकी शूटिंग हाल ही में समांथा रूथ प्रभु ने पूरी कर ली है। इस फिल्म में समांथा रूथ प्रभु का दमदार अवतार दिखाई देने वाला है। इसके अलावा समांथा रूथ प्रभु और भी कई प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं।

Rishi Kapoor और Neetu Kapoor को शादी में आए गेस्ट ने गिफ्ट में दिया था पत्थर

200 करोड़ मनी लांड्रिंग केस में ईडी के आफिस पहुंची Nora Fatehi, मीडिया को नहीं दिया रिएक्शन

ग़दर: एक प्रेम कथा का सीक्वल लेकर आ रहे मेकर्स, Ameesha Patel और Sunny Deol ने किया फिल्म का ऐलान