Samachar Nama
×

Rishi Kapoor और Neetu Kapoor को शादी में आए गेस्ट ने गिफ्ट में दिया था पत्थर

Actor Rishi को याद कर भावुक हुईं नीतू, शेयर किया पोस्ट

मनोरंजन न्यूज डेस्क। अगर हम बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सदाबहार जोड़ी की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम ऋषि कपूर और नीतू कपूर का आता है। इन दोनों की जोड़ी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिसे दर्शक भी काफी पसंद करते हैं। ये बॉलीवुड के सबसे क्यूट खूबसूरत और शानदार कपल है। हालांकि बीते साल अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद ये खूबसूरत जोड़ी टूट गई है। लेकिन इस जोड़ी से जुड़ा एक अजीबोगरीब किस्सा है जो आज हम आपको बताने वाले है।

Neetu Kapoor remembers husband Rishi Kapoor on their 41st wedding anniversary

ऋषि कपूर और नीतू कपूर को शादी में लोगों ने उपहार के तौर पर पत्थर भी दिए थे। बता दें कि नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने काफी समय तक साथ रहने के बाद साल 1980 में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी भव्य समारोह में संपन्न हुई थी जिसमे कई सुपरस्टार आए थे। फिल्म याराना की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के साथ सगाई कर ली थी।

Rishi Kapoor को याद कर भावुक हुई Neetu Kapoor और बेटी रीधिमा, कहा कभी भुला नहीं पाएंगे

इस फिल्म में नीतू कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें काफी समय तक सुर्खियों में भी थी। इंटरव्यू के दौरान नीतू कपूर ने बताया था कि, हमारे रिसेप्शन में कई सारे गेटक्रेशर आए थे, उन्होंने बहुत अच्छे कपड़े पहने थे, उन्होंने कई गिफ्ट के बॉक्सेस में पत्थर रख कर दिए थे।

Neetu Kapoor and Rishi Kapoor shared their experience of dealing Cancer

क्योंकि सिक्योरिटी को लगा कि वो हमारे मेहमान हैं और उन्होंने गेटक्रेशर को अंदर आने दिया। बाद में पता चला कि, उनके गिफ्ट बॉक्सेस में पत्थर थे। इसके अलावा अभिनेत्री ने बताया था कि, उनके पति अभिनेता ऋषि कपूर शादी के दौरान बेहोश हो गए थे क्योंकि वो भीड़ को संभाल नहीं पाए।

Rishi kapoor Birthday: ऋषि कपूर की इस बात पर नीतू सिंह को आता था गुस्सा, ऐसी थी दोनों की लव स्टोरी

Share this story