×

Raksha Bandhan 2022 सड़कों पर उतरकर लोगों को राखी बांधती नजर आई Adah Sharma, देखें वीडियो

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। आज देश भर में रक्षाबंधन का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनसे सुरक्षा करने का वादा भी लेती है। अब इसी बीच अभिनेत्री की अदा शर्मा भी कुछ ऐसा ही करती नजर आई है। दरअसल बात ये है कि, रक्षा बंधन के मौके पर अभिनेत्री सुर्खियों में आई है। सोशल मीडिया पर अदा शर्मा का एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री का बेहद अलग अंदाज दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से लोग उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, रक्षा रक्षा बंधन के मौके पर अदा शर्मा सड़क पर उतर कर लोगों को राखी बांधती नजर आ रही हैं। बता दें कि, अभिनेत्री अदा शर्मा का कोई भाई नहीं है।

Raksha Bandhan 2022 भाई बहन के रिश्ते पर आधारित हैं ये फिल्में, इन OTT प्लेटफार्म पर देख सकते है आप

इस वजह से उन्होंने सड़क पर लोगों को राखी बांध कर यह त्यौहार सेलिब्रेट किया है। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री अदा शर्मा की ओर से शेयर की गई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है, जिसमे अदा शर्मा ऑटो चालकों को राखी बांधती दिख रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, वो काफी खुश हैं और वीडियो में वह कहती दिखाई दे रही है कि, मुंबई की सड़कों पर इन लोगों की वजह से ही हम लड़कियां सुरक्षित यात्रा कर पाती हैं। हम बहुत लकी हैं, इसके लिए उनका शुक्रिया। अदा शर्मा की इस बात को उनके चाहने वाले पसंद कर रहे है और उनकी तारीफ भी कर रहे है। बता दें कि आप अदा शर्मा को कमांडो 2 और कमांडो 3 जैसी फिल्मों में देख सकते हैं।

Raksha Bandhan 2022 एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं बाॅलीवुड के इन भाई बहनों की जोड़ी

Raksha Bandhan 2022 सौतेले भाई बहन होने के बाद भी एक दूसरे के साथ अच्छा बाॅन्ड शेयर करते हैं Arjun Kapoor और Jhanvi Kapoor