October OTT Release अक्टूबर के महीने में OTT प्लेटफार्म पर बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक, रिलीज होगी ये शानदार फिल्में

मनोरंजन न्यूज डेस्क। सिनेमा प्रेमियों के लिए अक्टूबर का महीना बेहद खास होने वाला है। आपको बता दें कि, अक्टूबर के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से एक हिंदी और अंग्रेजी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। जिनकी लिस्ट हम आपके लिए अपने इस लेख में लेकर आए हैं। इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित की फिल्म मजा मा से लेकर कन्नड़ फिल्म कार्तिकेय 2 भी शामिल है। इसके अलावा हॉलीवुड की कई बेहतरीन हॉरर कॉमेडी जाॅनर की फिल्में भी अक्टूबर के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। ऐसे में अगर आप  फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन है, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

1 अक्टूबर

लास्ट सीन अलाइव

1 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में रिलीज हो रही है जिसमे नेटफ्लिक्स की लास्ट सीन अलाइव में शामिल है। यह एक ऐसे आदमी की कहानी है जिसकी पत्नी गैस स्टेशन से अचानक गायब हो जाती है। उसे ढूंढने के लिए वह किस तरह किस हद तक जाता है। इसकी कहानी इसी पर आधारित है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसमे जेरार्ड बटलर और जैमी अलेक्जेंडर जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

यू शुड हैव लेफ्ट

नेटफ्लिक्स पर सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म यू शुड हैव लेफ्ट रिलीज हो रही है। यह एक पूर्व बैंकर के परिवार पर आधारित है जो शहर से दूर गांव में छुट्टियां मनाने जाता है। लेकिन इस दौरान उनके साथ कई घटनाएं होती हैं।

5 अक्टूबर

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

कार्तिकेय 2

कन्नड़ फिल्म कार्तिकेय 2 रिलीज होने जा रही है जिसे आप जी5 पर देख सकते हैं। यह एक बेहतरीन फिल्म है, जिसने सिनेमाघरों में भी अच्छी खासी का कमाई की है। यहां पर इसे आप हिंदी के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं में देख सकते है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

ईशो

ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर ईशो फिल्म रिलीज हो रही है, यह एक मलयालम फिल्म है लेकिन इसे आप हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं। जिसमे सुरेश कृष्णा लीड रोल में नजर आए हैं।

6 अक्टूबर

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

मजा मा

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की फिल्म मजा मा रिलीज हो रही है। यह उनकी पहली फिल्म है। जिसमें माधुरी दीक्षित के अलावा गजराज राव, रजित कपूर, बरखा सिंह, ऋत्विक भौमिक, सिमोन सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, निनाद और शिबा चडढा जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए हैं।

7 अक्टूबर

ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रे अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी रिलीज होने जा रही है। ये एक साई फाई थ्रिलर फिल्म है। यह प्रिडेटर सीरीज फिल्म का सीक्वल है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

वेयरवुल्फ बाई नाइट

फिल्म वेयरवुल्फ बाई नाइट भी रिलीज होने जा रही है जिसे सिर्फ आप अंग्रेजी भाषा में देख सकते हैं। यह एक और सुपर हीरो बेस्ट आधारित फिल्म है। जो विरासत में मिले श्राप का इस्तेमाल लोगों की हिफाजत करने के लिए करता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

लकीयेस्ट गर्ल अलाइव भी डिज्न्ी प्लस हाॅटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। जिसमें लीड रोल में माइला क्यूनिस नजर आने वाली है। यह फिल्म एक उपन्यास पर आधारित है।

19 अक्टूबर

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फेंटेसी कॉमेडी फिल्म द स्कूल फॉर गुड ईविल स्ट्रीम की जा रही है। जिसे आप अंग्रेजी भाषा में देख सकते हैं। ये एक बेहतरीन फिल्म है।

26 अक्टूबर

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

द गुड नर्स

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर द गुड नर्स फिल्म रिलीज होने जा रही है। यह एक क्राईम ड्रामा फिल्म है, जिसमें जेसिका चैस्टेन सिंगल मदर के किरदार में नजर आने वाली हैं, जो एक नर्स और हार्ट कंडीशन से जूझ रही हैं।

28 अक्टूबर

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जर्मन फिल्म ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट रिलीज होने जा रही है यह एक एंडेवर फिल्म है। जो इसी नाम से आई नवल पर आधारित है।

मां Neetu Kapoor से लेकर बहन रिधिमा और Karishma Kapoor ने इस अंदाज में Ranbir Kapoor को दी जन्मदिन की बधाई

Ranbir Kapoor की बर्थडे पार्टी की शान बने बाॅलीवुड के ये सितारे, देखें तस्वीरें

Krrish 4 के लिए जमकर तैयारी कर रहे Rakesh Roshan, स्पेशल होगा फिल्म का VFX वर्क