Samachar Nama
×

Ranbir Kapoor की बर्थडे पार्टी की शान बने बाॅलीवुड के ये सितारे, देखें तस्वीरें

Ranbir Kapoor की कोरोना वायरस रिपोर्ट आई निगेटिव, अभिनेता को आलिया कर रही थी मिस

मनोरंजन न्यूज डेस्क। आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज यानी 28 सितंबर को रणबीर कपूर ने अपनी जिंदगी के 40 साल पूरे कर लिए है। खास मौके पर अभिनेता रणबीर कपूर को उनके चाहने वालों और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपने अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। आपको बता दें कि, शादी के बाद रणबीर कपूर का यह पहला जन्मदिन है और वह इसे अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट करने वाले हैं।

Ranbir Kapoor की कोरोना रिपोर्ट आई  निगेटिव

इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए बॉलीवुड के कई कलाकार अभिनेता रणबीर कपूर को विश करने के लिए तोहफे के साथ देर रात उनके घर पहुंचे और इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि शादी के बाद रणबीर कपूर अपनी प्रेग्नेंट पत्नी आलिया भट्ट के साथ जन्मदिन को खास बनाने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं। उन्होंने अपने घर पर एक बेहद शानदार पार्टी का आयोजन किया था। जिसमे बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार और बिजनेस क्लास की हस्तियों को भी निमंत्रण दिया गया था।

इस मौके पर रणबीर कपूर के परिवार और खास दोस्तों के अलावा आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट, करण जौहर, रोहित धवन, जानवी देसाई धवन के अलावा अयान मुखर्जी भी रणबीर कपूर की पार्टी की शान बने। इसके अलावा के आकाश अंबानी भी रणबीर कपूर के बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। आकाश ने कड़ी सुरक्षा के बीच अभिनेता के घर में एंट्री मारी है। इसके अलावा बॉलीवुड के कई कलाकार रणबीर कपूर के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए जिसकी तस्वीरें आपको यहां पर देख सकते हैं।

ranbir

#boycottvikramvedha Saif Ali Khan ने भगवान राम को लेकर दिया था बयान, अब फिल्म Vikram Vedha का लोग कर रहे बहिष्कार

Bigg Boss 16 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए गुडन्यूज, इस दिन से होगा Salman Khan के शो का प्रीमियर

Prabhas की अगली फिल्म में विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं Sanjay Dutt , मेकर से चल रही बात

Share this story