Samachar Nama
×

मां Neetu Kapoor से लेकर बहन रिधिमा और Karishma Kapoor ने इस अंदाज में Ranbir Kapoor को दी जन्मदिन की बधाई

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Wedding: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी से लीक हुई बारात की फोटोज, देखें कपूर फैमिली का जलवा

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर रणबीर कपूर को उनके चाहने वालों के अलावा रिश्तेदार, करीबी दोस्तों और बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने अपने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें कि, रणबीर कपूर ने आज अपनी जिंदगी के 40 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में देर रात वास्तु हाउस में रणबीर कपूर का ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेट किया गया है इस दौरान रणबीर कपूर की मां और बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, करण जौहर, आदित्य रॉय कपूर, शाहीन भट्,ट लव रंजन और अयान मुखर्जी जैसे कई सेलेब्स इस पार्टी की शान बने।Ranbir Kapoor: कोरोना वायरस से पॉजिटिव हुए रणबीर कपूर, अंकल रणधीर ने कहा, उसे कैसे हुआ इस पार्टी का आयोजन आलिया भट्ट ने किया था। हालांकि अभी तक पार्टी की तस्वीरें सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर को ढेर सारी बधाइयां जरूर मिल रही हैं। जिसमे नीतू कपूर से लेकर बहन करिश्मा कपूर ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

नीतू कपूर ने अपने बेटे के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए बधाई देते हुए लिखा कि, यह साल आपके और हमारे लिए मील का पत्थर रहा है। अपने पिता को मिस करना, क्योंकि वह सबसे ज्यादा गर्वित होंगे। मुझे यकीन है कि वह आॅर्केस्ट्रेट कर रहे हैं। हैप्पी बर्थडे बहुत ज्यादा लव यू राणा, आप मेरे शक्ति अस्त्र है।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor spotted strolling in New York. See pics

रणबीर कपूर की कजिन बहन करिश्मा कपूर ने एक बेहद प्यारी तस्वीर को शेयर करते हुए रणबीर को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि, दो बेहद खास कपूर का आज जन्मदिन, जो जल्द ही पिता बनने वाला है और दूसरा जिसके पास सबसे दयालु दिल है।

रणबीर कपूर की आंटी रीमा जैन को भी जन्मदिन की बधाई दी है। बता दे कि रीमा रणबीर और करिश्मा की बुआ है। रिद्धिमा कपूर ने भी अपने भाई रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा हैप्पिएस्ट बर्थडे बेबी ब्रो। इसके अलावा करण जौहर , अयान मुखर्जी आलिया भट्ट जैसे कई सेलेब्स ने रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है।

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Wedding: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी से लीक हुई बारात की फोटोज, देखें कपूर फैमिली का जलवा

Share this story