Honey Singh: क्या शाहरूख खान ने मारा था हनी सिंह को थप्पड़, तब शालिनी ने दिया था ये जवाब
जयपुर, मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने है। आपको बता दें कि बीते दिनों हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए सनसनीखेज खुलासे किए है। शालिनी तलवार ने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में केस दर्ज करवाया है। अपने पति हनी सिंह और ससुराल वालों के खिलाफ शालिनी ने यौन हिंसा, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न, आर्थिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हनी सिंह और शालिनी तलवार की शादी को 10 साल हो गए हैं। 10 साल बाद आज शालिनी हनी सिंह के खिलाफ कोर्ट के दरवाजे पर खड़ी है और अपने लिए न्याय की गुहार लगा रही हैं। अब इसी बीच हनी सिंह की पर्सनल लाइफ के कई किस्से भी इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। हनी सिंह की पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार उनकी पत्नी शालिनी सिंह ने सार्वजनिक तौर पर हनी सिंह से जुड़ा एक हिस्सा बताया था। जिसमे उन्होंने बताया कि हनी सिंह का उन्होंने बचाव किया था।
उस वक्त ऐसे चर्चा थी कि शाहरुख खान ने एक शो के दौरान हनी सिंह को थप्पड़ मारा था। साल 2014 की बात है जब हनी सिंह इंडियास रॉ स्टार को होस्ट कर रहे थे। लेकिन इसके बाद भी वो अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए। रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जाता है कि, हनी सिंह नशे की लत का शिकार हो गए थे। लेकिन बाद में रिहैब सेंटर भेजा गया।
Honey Singh: क्या शाहरूख खान ने मारा था हनी सिंह को थप्पड़, तब शालिनी ने दिया था ये जवाब
Bigg Boss OTT: बिग बॉस 15 में ये टीवी और बॉलीवुड कलाकार आएंगे नजर, देखें कंटेस्टेंट लिस्ट
Lara Dutta: अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम के ट्रेलर में लारा दत्ता को पहचान पाए आप?
इसके बाद वो थोड़े ठीक हुए। इसी शो में हनी सिंह की पत्नी शालिनी पहली बार नजर आई थी। बाद में शालिनी ने सार्वजनिक तौर पर अपने पति हनी सिंह का बचाव किया था। एक बातचीत के दौरान शालिनी से पूछा गया था कि, शाहरुख खान ने हनी सिंह को थप्पड़ मारा था।
इस पर शालिनी ने कहा कि, वो भला उन्हें थप्पड़ क्यों मारेंगे। ये सब कही सुनी बातें हैं। ये तो सबको पता है कि, हनी सिंह शाहरुख भाई की बहुत इज्जत करते हैं। भाई भी कि हनी को छोटे भाई की तरह प्यार करते है। बल्कि सच तो ये है कि, शाहरुख भाई ने हमारी बहुत मदद की है।
हालांकि बीते दिन शालिनी सिंह ने हनी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अपनी याचिका में उन्होंने कहा है कि, हनी सिंह पर कई बार शारीरिक और मानसिक हिंसा के आरोप भी लगाए हैं। शालिनी ने दावा किया कि, हनी सिंह ने उनके साथ कई बार मारपीट की और उनको गालियां भी दी हैं। शालिनी ने ये भी खुलासा किया कि, हनी सिंह के कई लड़कियों के साथ अवैध सेक्स संबंध भी थे।