Bigg Boss OTT: बिग बॉस 15 में ये टीवी और बॉलीवुड कलाकार आएंगे नजर, देखें कंटेस्टेंट लिस्ट
जयपुर, मनोरंजन डेस्क। छोटे पर्दे के मशहूर विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 का आगाज जल्द ही होने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार बिग बॉस 15 टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा। जिसकी तैयारी इन दिनों मेेकर्स कर रहे है। बिग बॉस सीजन 15 का का आगाज इसी 8 अगस्त से होगा। वहीं टीवी इस शो को 6 हफ्ते बाद किया जाएगा। बिग बॉस ओटीटी को वूट एप पर प्रसारित होने वाले हैं। बिग बॉस ओटीटी शुरू होने वाला है। जिसको करण जौहर होस्ट करने वाले हैं। अब जबकि टीवी पर बिग बॉस 15 को अभिनेता सलमान खान ही होस्ट करेंगे। जो ओटीटी के छह हफ्ते बाद शुरू होने वाला है। करण जौहर के इस शो में टीवी और बॉलीवुड से जुड़े कई कलाकार नजर आने वाले हैं। बिग बॉस के आगाज से पहले ही इस टीवी शो में नजर आने वाले प्रतियोगियों की लिस्ट सामने आ गई है।

नेहा भसीन
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है नेहा भसीन का जो बॉलीवुड की मशहूर सिंगर है। जिन्होंने स्वैग से करेंगे सबका स्वागत, दिल दियां गल्ला जैसे गाने को अपनी आवाज दे चुकी हैं।

शमिता शेट्टी
बॉलीवुड की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी बिग बॉस ओटीटी में धमाकेदार एंट्री कर सकती है। बता दें कि वो अपने जीजा राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

अनुषा डांडेकर
मशहूर अभिनेत्री और वीजे अनुषा दांडेकर भी बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनने वाली है और उन्होंने इस घर में एंट्री लेने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

रिधिमा पंडित
रिधिमा पंडित भी करण जौहार द्वारा होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस ओटीटी में नजर आएंगी। वो यहां पर अपने ग्लैमर का तड़का दिखाने वाली हैं। रिधिमा पंडित टीवी की मशहूर अभिनेत्री हैं।

करण नाथ
अभिनेता करण नाथ भी बिग बॉस ओटीटी में बतौर कंटेस्टेंट के रूप में नजर आने वाले हैं। उनको आपने साल 2002 में फिल्म ये दिल आशिकाना में देख चुके हैं।

दिव्या अग्रवाल
अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल भी बिग बॉस ओटीटी में नजर आने वाली हैं। जो इससे पहले स्प्लिट्सविला में दिखाई दे चुके हैं और अब दिव्या बिग बॉस में नजर आएंगी।

प्रतीक सहजपाल
प्रतीक सहजपाल भी इस टीवी शो का हिस्सा बनने वाले हैं। लव स्कूल से मशहूर प्रतीक सहजपाल पेशे से एक मॉडल, अभिनेता और फिटनेस ट्रेनर है। जो जल्द ही बिग बॉस में एंट्री करने वाले हैं।

उर्फी जावेद
कई टीवी शो में काम करने वाली अभिनेत्री उर्फी जावेद भी जल्दी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिग बॉस में नजर आने वाली है।

अक्षरा सिंह
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी जल्द ही बिग बॉस ओटीटी में नजर आने वाली हैं। यहां पर वो अपने ग्लैमरस का तड़का लगाएंगी।

जीशान अली
तापसी पन्नू के साथ फिल्म हसीन दिलरूबा में नजर आने वाले अभिनेता जीशान अली भी बिग बॉस ओटीटी में एंट्री करने वाली हैं। उनकी एंट्री कंफर्म मानी जा रही है।

नेहा मलिक
नेहा मलिक भी बिग बॉस ओटीटी में नजर आने वाली हैं और उनकी एंट्री भी कंफर्म मानी जा रही है। यहां पर वो अपने हुस्न के जलवे दिखाती नजर आएंगी।

पवित्रा लक्ष्मी
पवित्रा लक्ष्मी इस बार ओटीटी बिग बास में दिखाई देने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पवित्रा लक्ष्मी मलयालम फिल्मों की एक मशहूर अभिनेत्री है। जिनको आप कई फिल्मों में देख चुके हैं।

