Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने पिता के साथ रिश्ते सुधरने को लेकर की बात, जाह्नवी और खुशी को दिया क्रेडिट
जयपुर, मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर अक्सर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर बातें करते रहते हैं। उन्होंने कई बातें शेयर की थीं अब एक बार फिर से अर्जुन कपूर ने अपने पिता मशहूर फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है। अर्जुन कपूर ने बताया कि, अगर जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ उनके रिश्ते ना सुधरे होते तो शायद उनकी अपने पिता के साथ भी इस तरह की बॉन्डिंग नहीं हो पाती।

हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान अर्जुन कपूर ने बताया कि, वो अपने पिता के साथ उतना नहीं रह पाए जितना वो रहना चाहते थे। उनसे कहा जाता था कि वो अपने पिता की तरह है। लेकिन अभिनेता अर्जुन कपूर को ऐसा लगता है कि वो ऐसे नहीं है। अभिनेता ने बताया कि जाह्नवी और खुशी से मिलने और बैरियर टूटने के बाद अब मैं उनके साथ और अच्छा रिश्ता बना पाया हूं।

हम सभी ने अपने कई दर्द का सामना किया। अर्जुन ने बताया कि मैं अपने पिता को अब ज्यादा प्यार करता हूं। अगर जाह्नवी और खुशी से मेरी ऐसी क्वेश्चन नहीं होती तो कई चीजें मन में रहती। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा था कि, वो ये नहीं कह सकते कि जो हुआ वो उनके परिवार के साथ सही था।

आप किसी प्यार से प्यार करते थे और इसके बाद भी आपको किसी से प्यार हो सकता है। इसे समझा जाना चाहिए। मैं ये नहीं कह सकता कि जो मेरे पिता ने किया वो सही था क्योंकि बच्चे के तौर पर मुझे इसके नतीजे भुगतने पड़े। लेकिन अब जब मैं एक बड़े इंसान के तौर पर देखता हूं तो समझता हूं।

बता दें कि अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर के साथ अर्जुन कपूर के रिश्ते काफी खराब हो चुके थे। हालांकि श्रीदेवी के निधन के बाद अब इन परिवार के बीच नजदीकियां आ गई है और सभी एक साथ रहने की कोशिश कर रहे हैं।

