Salman Khan के पिता Salim Khan से लेकर Kader Khan तक, यह सभी बॉलवुड सेलिब्रिटी रखते है अफगानिस्तान से रिश्ता
जयपुर, मनोरंजन डेस्क। अफ़गानिस्तान पर बीते दिनों तालिबानों ने अपना कब्जा कर लिया है। इस दौरान तालिबानों का जो खौफ और क्रूरता इन दिनों देखने को मिल रही है उसको शब्दों में बयां कर पाना बेहद मुश्किल है। कई मासूम जिंदगियां अपनी जान बचाने के लिए दर दर की ठोकरे खा रही है। आज हम आपको हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों का नाम बताने जा रहे हैं जो अफगानिस्तान से ताल्लुक रखते हैं।
Afghanistan क्राइसिस के बीच Amitabh Bachchan का 8 साल पुराना पोस्ट क्यों वायरल हो रहा?
अर्शी खान
अभिनेत्री अर्शी खान का ताल्लुक भी अफगानिस्तान से है। उनके पिता अफगानिस्तान से भारत आकर बस गए थे और भारतीय नागरिकता भी अब उनको मिल चुकी है।
सलीम खान
सलमान खान के पिता सलीम खान के दादा और परदादा अफगानिस्तान से भागकर भारत वापस आए थे। उस वक्त भी अफगानिस्तान के हालात बिल्कुल भी ठीक नहीं थे। वहां लोग अपनी जान की रक्षा तक नहीं कर पा रहे थे।
फिरोज खान
बॉलीवुड के मशहूर कलाकार फिरोज खान का भी ताल्लुक अफगानिस्तान से है। ऐसा कहा जाता है कि वो अफगान के पठान है।
वरीना हुसैन
सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के साथ फिल्म लव यात्री में नजर आने वाली अभिनेत्री वारिना हुसैन भी अफगानिस्तान से ताल्लुक रखती हैं। वो अफगानिस्तान की रहने वाली है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए उन्होंने भारत का रुख किया।
कादर खान
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता कादर खान का ताल्लुक भी अफगानिस्तान से है। बता दें कि उनका जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था।