Honey Singh की पत्नी Shalini Talwar का छलका दर्द, कहा कई औरतों के साथ बना चुका है सम्बंध, हनीमून में मेरे साथ ग़लत..
जयपुर, मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह पिछले कई दिनों से विवादों में है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने सिंगर पर बीते दिनों घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हनी सिंह के खिलाफ शालिनी ने कोर्ट में याचिका भी दायर की है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने सिंगर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए द प्रोटेक्शन ऑफ वूमेन फ्रॉम डॉमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की है।

हनी सिंह को कोर्ट ने नोटिस भेजा है और 28 अगस्त से पहले जवाब देने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि हनी सिंह पर शालिनी तलवार ने कई गंभीर आरोप लगाए है। शालिनी तलवार ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि, हनी सिंह और उनके परिवार ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से इस कदर तोड़ दिया था कि, उन्हें ऐसा महसूस होता था कि वो कोई जानवर है।
Katrina Kaif के साथ सगाई की खबरों पर Vicky Kaushal के पिता ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'जी हां ये सच...'
Social Media पर जीजा के साथ तस्वीर शेयर कर भावुक हुईं Sonam Kapoor, वायरल पोस्ट
Bigg Boss फेम Arshi Khan का छल्का दर्द कहा पाकिस्तानी कहकर टारगेट करते हैं लोग

उनके साथ बहुत ही बुरा सुलूक किया जाता था। शालिनी तलवार ने कहा कि, हनी सिंह के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध थे। शालिनी ने हनी सिंह को एल्कोहल और ड्रग्स एडिक्ट बताया है। जब शालिनी तलवार ने शादी की तस्वीरें ऑनलाइन अपलोड की थी तो उस वक्त हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की थी।

सिंगर अपनी शादी को छुपाने की कोशिश करते थे। सिंगर की पत्नी ने बताया कि उनके ससुर भी उनके साथ गलत व्यवहार किया करते थे। खबरें है कि शालिनी ने हनी सिंह से 10 करोड़ का मुआवजा मांगा है साथ ही कोर्ट से कहा है कि हनी सिंह को कोर्ट आदेश दे की वो दिल्ली आकर उनके घर के किराए के लिए उन्हें 5 लाख का चेक दें ताकि वो अपनी मां पर निर्भर ना रहे। शालिनी ने बताया कि, हनी सिंह ने हनीमून के दौरान ही उनके साथ मारपीट की थी।


