×

द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर निशाना साधने वालों पर भड़के Vivek Agnihotri, कहा बाॅलीवुड ये जमीदार चला रहे

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का कश्मीर फाइल पिछले दिनों रिलीज की गई थी। फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद भी किया था। पिछले दिनों चर्चा हुई की फिल्म द कश्मीर फाइल्स भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो सकती है। इसके लिए सोशल मीडिया पर जमकर घमासान भी शुरू हो गया था। अब इस पर फिल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी चुटकी लेनी शुरू कर दी। तो विवेक अग्निहोत्री ने भी इसका करारा जवाब दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि, बॉलीवुड कुछ राजाओं के हाथ में है, जो किसी और को आगे नहीं आने देना चाहते हैं। विवेक अग्निहोत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि, मैं उनके बारे में बात कर रहा हूं, जिनके पास सबसे ज्यादा पैसा है और उन्हें सबसे ज्यादा प्यार मिलता है। यह कोई बड़ी बात नहीं है। सभी जानते हैं एक की कोई पांच से 8 लोग हैं, वे सभी राजा हैं। द कश्मीर फाइल्स पर लगातार हो रहे हमले पर भी विवेक अग्निहोत्री ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, द कश्मीर फाइल्स को सरकार का समर्थन मिला।

जिसके कारण वह सफल हो गई। तो उन्होंने कहा कि, अगर फिल्म पूरी तरह से सरकार के समर्थन के आधार पर होती है, तो प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक को भी हिट होना चाहिए था। पृथ्वीराज को भी अच्छा करना चाहिए था। इसके अलावा बहुत सारी राष्ट्रवादी विषय पर आधारित फिल्में बनी जिन्हें सफल होना चाहिए था। द कश्मीर फाइल्स ने जिस तरह लोगों को जागरूक किया वो एक अच्छा संकेत है।

<a href=https://youtube.com/embed/A179apttY58?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/A179apttY58/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

फिल्मों के बायकाट ट्रेंड पर बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि, दर्शकों को दोष देना गलत है। आमिर के विवादास्पद बयान दंगल की रिलीज से ठीक पहले दिए गए थे। लेकिन फिल्म सबसे बड़ी रिलीज बन गई। बायकाॅट ट्रेंड लंबे समय से चल रहा है। बॉलीवुड के ये जमीदार लंबे समय से अभिनेताओं, प्रतिभाओं और राजनेताओं को बकवास करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि, बहिष्कार की ये प्रवृत्ति दर्शकों का फिल्मों के खिलाफ गुस्सा है।

Krishna Janmashtami 2022 कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर परिवार के साथ देख सकते हैं बाॅलीवुड की ये फिल्में

Janmashtami 2022 कृष्ण भगवान के रूप में बेहद क्यूट और प्यारा लग रहा Bharti Singh और Harsh Limbachiyaa का बेटा लक्ष्य, देखें तस्वीर

Janmashtami 2022 Songs बाॅलीवुड के इन गानों के बिना अधूरा है कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव, देखें प्लेलिस्ट