×

Raksha Bandhan Twitter Review अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन देख लोग हुए भावुक, देखें रिएक्शन

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की चर्चित फिल्म रक्षा बंधन आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी भाई बहन के प्यार पर आधारित एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। जिसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडणेकर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि फिल्म टाॅयलटः एक प्रेम कथा के बाद यह दूसरी बार है जब अक्षय कुमार और भूमि पेडणेकर की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ रही है। फिल्म रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई है, ऐसे में यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

 

रक्षा बंधन फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर भी लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। जिसमें ज्यादातर लोगों ने अक्षय कुमार की इस फिल्म की तारीफ की है। एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा कि, क्या रोलर कोस्टर राइड फुल फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म है। ये अक्षय कुमार सर ने बहुत अच्छा काम किया और बहनों के साथ उनकी केमिस्ट्री बेहद प्यारी है। सोशल मीडिया पर फिल्म रक्षा बंधन को मिले रिव्यूस और प्रतिक्रिया को आप यहां पर देख सकते हैं।

 


जिसमे ज्यादातर लोगों ने अभिनेता और फिल्म की तारीफ की है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। जिनके साथ अक्षय कुमार इससे पहले अतरंगी रे जैसी फिल्म का निर्माण कर चुके हैं। हालांकि अब यह देखना है कि फिल्म रक्षा बंधन रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने वाली है। अक्षय कुमार की फिल्म के साथ-साथ आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी रिलीज हुई है।

 

Raksha Bandhan 2022 भाई बहन के रिश्ते पर आधारित हैं ये फिल्में, इन OTT प्लेटफार्म पर देख सकते है आप

Raksha Bandhan 2022 एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं बाॅलीवुड के इन भाई बहनों की जोड़ी

Raksha Bandhan 2022 सौतेले भाई बहन होने के बाद भी एक दूसरे के साथ अच्छा बाॅन्ड शेयर करते हैं Arjun Kapoor और Jhanvi Kapoor