×

Neeraj Chopra ने एक बार फिर बढ़ाया देश का मान, कंगना रनौत से लेकर भूमि पेडनेकर तक ने दी बधाई

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से देश का मान बढ़ाया है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियन में इतिहास रचते हुए जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल अपने नाम कर जीत हासिल की है। नीरज चोपड़ा की इस जीत से ना सिर्फ उनके परिवार बल्कि अपने देश के कई दिग्गज नेता सहित बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे फूले नहीं समा रहे और उन्हें अपने खास अंदाज में बधाई दे रहे है।

नीरज चोपड़ा की इस जीत पर कंगना रनौत, अनुपम खेर, करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और भूमि पेडनेकर जैसे कई सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बधाई दी है।


अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर नीरज चोपड़ा की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। वहीं अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए नीरज चोपड़ा को अपने खास अंदाज में बधाई दी है।

Akshay Kumar बने सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले बाॅलीवुड अभिनेता, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने किया सम्मानित

अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर नीरज चोपड़ा की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी और भारत का गर्व बताया। इसके अलावा भूमि पेडणेकर और राजकुमार राव ने भी नीरज चोपड़ा की मेडल जीतने पर उन्हें बधाई दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले साल 2020 में भी नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता और पिछले महीने फिनलैंड में हुए मैच में गोल्ड मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया था।

आज Karan Johar करने वाले हैं बड़ा ऐलान, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बाॅयफ्रेंड Arjun Kapoor के साथ पार्टी करने निकली Malaika Arora, वायरल हो रही तस्वीरें