Akshay Kumar बने सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले बाॅलीवुड अभिनेता, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने किया सम्मानित
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार को उनकी फिल्मों के लिए जाना जाता है। अभिनेता अक्षय कुमार साल में चार से पांच फिल्में कर लेते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता शिद्दत से फिल्म करने के साथ-साथ शिद्दत से टैक्स भी पे करते हैं। जी हां अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी खबर आई है।
जिसमे ये कहा जा रहा है कि, इस साल भी अक्षय कुमार सबसे ज्यादा टैक्स दिया है और इसी के साथ वो इस साल के हाईएस्ट टैक्स पेयर बन गए है। बता दें कि, अक्षय कुमार पिछले 5 साल से लगातार हाईएस्ट टैक्स पेयर है। इस बार भी अक्षय कुमार ने सबसे ज्यादा टैक्स दिया है। अक्षय कुमार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सम्मान पत्र दिया और बताया कि वह सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सेलिब्रिटी है।
बता दें कि, सिर्फ अक्षय कुमार ने इस साल 29 करोड़ रूपए से ज्यादा इनकम टैक्स जमा किया है। वो हर साल करीब इतना ही टैक्स जमा करते है। शाहरुख खान हर साल करीब 22 करोड़ इनकम टैक्स भरते हैं।
रितिक रोशन 25.5 करोड रुपए इनकम टैक्स भरते हैं। वहीं अभिनेता सलमान खान हर साल करीब 44 करोड़ रूपए टैक्स भरते हैं। अमिताभ बच्चन ने भी साल 2018-2019 के करीब 70 करोड़ इनकम टैक्स जमा किया था।