Samachar Nama
×

आज Karan Johar करने वाले हैं बड़ा ऐलान, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Karan Johar: दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन को कौन करेगा रिप्लेस, ये कलाकार है कतार में

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर इन दिनों कई प्रोजेक्ट में व्यस्त है। जिसमे उनकी ब्रह्मास्त्र रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्में शामिल हैं। इसी बीच करण जौहर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को उत्साहित किया। दरअसल बात ये है कि, करण जौहर ने अपने ताजा पोस्ट में नया अपडेट देते हुए बताया कि, वो कल यानि सोमवार को एक ऐलान करने वाले हैं।

फिल्म निर्माता Karan Johar ने वातावरण को लेकर आग्रह किया

करण जौहर के इस पोस्ट के बाद लोग उनके ऐलान को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है और कई तरह के कयास भी लगा रहे है। कई लोगों का कहना है कि,  करण जौहर अपनी किसी बड़ी फिल्म की घोषणा करने वाले हैं या फिर किसी फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा करेंगे। करण जौहर ने अपने पोस्ट में लिखा कि, अब खून खराबा होगा हमारे साथ बने रहिए कल सुबह अनाउंसमेंट होगा।

Karan Johar: दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन को कौन करेगा रिप्लेस, ये कलाकार है कतार में

करण जौहर के इस पोस्ट के बाद लोगों ने अलग-अलग गया तरह के कयास लगाने लगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि, टाइगर श्रॉफ और रश्मिका मंदाना एक साथ किसी फिल्म में काम करने जा रहे है। जिसका निर्देशन शशांक खेतान करने वाले है। खबरें है कि, हो सकता है करण जौहर टाइगर श्रॉफ और रश्मिका मंदाना की फिल्म का आधिकारिक तौर पर ऐलान करें। हालांकि असल माजरा क्या है इसके बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

Karan Johar: ने​पोटिज्म के जनक करण जौहर ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मदद के लिए किया ये बड़ा काम

Share this story