×

34 साल पुराने केस में Navjot Singh Sidhu को मिली एक साल की सजा, जानें पूरा मामला

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे के मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में नजर आने वाले पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल बात यह है कि नवजोत सिंह सिद्धू को 1 साल की सजा दी गई है। दरअसल बात यह है कि नवजोत सिंह सिद्धू को उनके 34 साल पुराने मामले में तगड़ा झटका लगा है। बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को एक पुराने केस में 1 साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि 27 दिसंबर 1988 में पटियाला में नवजोत सिंह सिद्धू कार से जाते समय गुरुनाम सिंह नाम के एक बुजुर्ग के साथ भिड़ गए थे और उस शख्स को उन्होंने मुक्का भी मार दिया था।

जिसके बाद गुरुनाम सिंह को अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पर गैर इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज किया गया था। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।

<a href=https://youtube.com/embed/qc7gpIBivhY?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/qc7gpIBivhY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

बता दें कि, इससे पहले इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट उनको बरी भी कर चुका है। लोअर कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को इस मामले में सबूतों के अभाव की वजह से साल 1999 में बरी कर दिया था। लोअर कोर्ट में नवजोत सिंह सिद्धू को बरी करने के बाद यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा। जिसके बाद साल 2006 में उन्हें 3 साल की सजा सुनाई गई थी। ऐसे में नवजोत सिंह सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने साल 2018 में उन्हें 1000 रूपए का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था।

आज एनआरआई से Kanika Kapoor रचाएंगी शादी, सामने आई मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें

हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले को पलटते हुए नवजोत सिंह सिद्धू को बीते दिन 1 साल की सजा सुनाइए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक बार इंडिया टीवी के इंटरव्यू के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने इस मामले में अपनी गलती मानी थी और उन्होंने स्वीकार किया था कि, किसी की जान चली जाए ऐसा उनका इरादा नहीं था। उन्हें अपने किए पर पूरा पछतावा है। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू द कपिल शर्मा शो में बतौर जज के रूप में नजर आ चुके। हालांकि इन दिनों द कपिल शर्मा शो में अर्चना पुराण सिंह उनकी जगह पर नजर आ रही हैं।

इस फिल्म में Samantha Ruth Prabhu और Vijay Deverakonda के होंगे कई लिप लॉक सीन्स

फैंस को पसंद नहीं आया ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स फिल्म फेस्टिवल लुक, देखें तस्वीरें