Samachar Nama
×

फैंस को पसंद नहीं आया ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स फिल्म फेस्टिवल लुक, देखें तस्वीरें

aishwarya

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर अपने हुस्न के जलवे बिखेरते नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि, ऐश्वर्या राय बच्चन बीते 2 दिन से लगातार कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर सुर्खियों में है। जहां पर अभिनेत्री खूबसूरत अंदाज में नजर आई है। लेकिन इस दौरान अभिनेत्री का एक लुक उनके लिए मुसीबत बन चुका है।

aishwarya

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर पर्पल कलर के गाउन में ग्लैमर का तड़का लगाती दिखाई दी। इस दौरान की कई तस्वीरें भी सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ऐश्वर्या राय लाइट पर्पल कलर का गाउन पहनकर पहुंची थी। उनके इस गाउन को मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया था।

aishwarya

अब इसी बीच खबरों में कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन के कान्स लुक को लोग कुछ खास पसंद नहीं कर रहे है। यही कारण है कि कई लोग अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं और उनके इस लुक का जमकर मजाक बना रहे हैं। कई फैंस ने ये दावा किया है कि, ऐश्वर्या राय बच्चन पर यह गाउन जच नहीं रहा है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने पर्पल कलर के गाउन के साथ डायमंड इयररिंग्स पहनी थी। जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहा था। उनका यह डायमंड इयररिंग्स काफी एक्सपेंसिव बताया जा रहा है। हालांकि उनके इस इयररिंग्स की जरूर तारीफ की जा रही है। अभिनेत्री रेड कारपेट पर एक के बाद एक अलग अलग अंदाज में पोज दे रही है और हाथ हिलाकर मीडिया का अभिवादन भी करती दिखाई दी।

Share this story