Samachar Nama
×

आज एनआरआई से Kanika Kapoor रचाएंगी शादी, सामने आई मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें

Kanika Kapoor

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर कनिका कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बनने जा रही है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आज यानी 20 मई को सिंगर कनिका कपूर शादी रचाने जा रही है। कनिका कपूर की शादी लंदन में रहने वाले अपने एनआरआई बॉयफ्रेंड गौतम के साथ करने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कनिका कपूर की गौतम के साथ दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी से उनके बच्चे भी हैं।

अब इसी बीच सिंगर कनिका कपूर के हाथों में गौतम के नाम की मेहंदी भी रह चुकी है और उनकी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस मेहंदी सेरेमनी में कनिका कपूर अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ नाचती गाती दिखाई दे रही हैं। अपनी मेहंदी सेरेमनी में कनिका कपूर और गौतम ने रोमांटिक होने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है।

कनिका कपूर और गौतम की तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि, मेहंदी सेरेमनी पर दोनों ने एक दूसरे के साथ जमकर मस्ती की और गेम भी खेला। बता दें कि, कनिका कपूर ने एनआरआई बॉयफ्रेंड गौतम के साथ शादी करने से पहले 6 महीने तक एक दूसरे को डेट किया और इसके बाद दोनों अब शादी करने जा रहे हैं। बता दें कि, आज यानी 20 मई को ही दोनों शादी के साथ फेरे लेंगे। इस दौरान कनिका कपूर का परिवार और खास दोस्त मौजूद होगा।

Kanika Kapoor

Share this story