×

Kareena Kapoor की डिनर पार्टी में स्टाइलिश अंदाज में पहुंची करीना और मलाइका, देखें तस्वीर

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने बीती रात यानी गुरुवार को अपने घर पर डिनर पार्टी का आयोजन किया था। करिश्मा कपूर की इस डिनर पार्टी में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की थी। जिसमे करिश्मा कपूर की गर्ल गैंग करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा जैसे सेलेब्स शामिल थे। इसके अलावा करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, महीप कपूर और संजय कपूर जैसे कई सेलेब्स ने करिश्मा कपूर की इस डिनर पार्टी में एंट्री कर इस पार्टी की रौनक बढ़ाई।

इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एक्सीडेंट के बाद पहली बार किसी पार्टी में शामिल हुई है। वो यहां पर सिलवर ग्रे ड्रेस में पहुंची, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। करिश्मा कपूर का यह लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा था।

वहीं करिश्मा कपूर की डिनर पार्टी में उनकी बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी चार चांद लगाया। वो यहां पर कलरफुल प्रिंटेड कफ्तान में पहुंची थी। मशहूर डायरेक्टर और फिल्ममेकर करण जौहर जहां ब्लैक और येलो कलर के ट्रैक सूट में जमकर पोज देते दिखाई दिए। अगली तस्वीर में दोनों कपूर बहने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ सेल्फी लेती दिखाई दे रही है।

वहीं अगले तस्वीर में अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा मनीष मल्होत्रा के साथ सेल्फी पोज दे रही है। महीप कपूर भी मनीष मल्होत्रा के साथ सेल्फी कल्कि करवाती नजर आ रही है।

बेहद खास होगा Koffee with Karan 7 का पहला ऐपिसोड, करण जौहर के शो में नजर आएंगे ये सेलेब्स

सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें सामने आने के बाद चर्चा में है। आपको बता दें कि ये सेलेब्स अक्सर एक दूसरे के साथ पार्टी करते रहते है।

Alia Bhatt के हॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे फैंस के लिए आई अच्छी खबर

OTT Release  इस सप्ताह ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मे और वेब सीरीज, देखें लिस्ट