Samachar Nama
×

बेहद खास होगा Koffee with Karan 7 का पहला ऐपिसोड, करण जौहर के शो में नजर आएंगे ये सेलेब्स

Karan Johar: ने​पोटिज्म के जनक करण जौहर ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मदद के लिए किया ये बड़ा काम

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने सेलिब्रिटी चैट रियलिटी शो कॉफी विद करण को लेकर भी सुर्खियों में है। आपको बता दें कि करण जौहर अपने इस चैट शो के साथ जल्द ही वापसी करने जा रहे हैं। इस बात का ऐलान उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बीते दिनों किया था। जिसमे करण जौहर ने बताया था कि, चैट शो कॉफी विद करण एक नए सीजन के साथ लौटेगा और एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा।

Karan Johar: दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन को कौन करेगा रिप्लेस, ये कलाकार है कतार में

चैट शो के फैंस के लिए एक बड़ी खबर थी। आपको बता दें कि, कई लोग करण जौहर के शो कॉफी विद करण को काफी पसंद करते हैं और इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे थे। हालांकि अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाला है। इसी बीच खबरों में कहा जा रहा है कि, कॉफी विद करण के सातवें सीजन के पहले मेहमान आने वाले दिनों में शूट करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि करण जौहर के शो पर सबसे पहले आलिया भट्ट और रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं।

Karan Johar: दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन को कौन करेगा रिप्लेस, ये कलाकार है कतार में

सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा जा रहा है कि आलिया रणवीर सिंह आगामी 10 मई के आसपास अपने एपिसोड की शूटिंग करने वाले हैं। बता दें कि, पहले उम्मीद की जा रही थी कि आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर इस शो में बतौर गेस्ट नजर आने वाले है। हालांकि अब ऐसा नहीं है।

आलिया रणबीर कपूर के साथ ही बल्कि रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। बता दें कि, आलिया और रणवीर सिंह करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Karan Johar: 5 साल बाद रॉकी और पिंकी से निर्देशन में वापसी कर रहे करण जौहर, आलिया और रणवीर निभाएंगे लीड रोल

Share this story