भारत रत्न Lata Mangeshkar को याद कर भावुक हुए Dharmendra, आपको हमेशा याद किया जाएगा
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर और भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन कुछ दिनों पहले हो गया था। लता मंगेशकर के निधन से पूरा देश शोक में था। उनके जाने से सभी को गहरा धक्का लगा है। जिसमे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र भी शामिल है। अभिनेता धर्मेंद्र अभी तक लता मंगेशकर के निधन के सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लता मंगेशकर को याद किया है।
साथ ही उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा है। अभिनेता धर्मेंद्र ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमे धर्मेंद्र की फिल्मों के कई सुपरहिट गाने की झलक दिखाई दे रही और इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, लता जी आपकी याद आती है, आपको हमेशा बड़े प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
नहीं रहे डिस्को डांसर से मशहूर सिंगर Bappi Lahiri, 69 साल की उम्र में हुआ निधन
आप की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। बता दें कि, धर्मेंद्र की कई सुपरहिट फिल्मों के गाने लता मंगेशकर ने गाए है। लता मंगेशकर बॉलीवुड ऐसी सिंगर रही है जिन्होंने मीना कुमारी और मधुबाला से लेकर करीना कपूर खान जैसी अभिनेत्रियों के लिए अपनी आवाज दी है। लता मंगेशकर का निधन बीते 6 फरवरी को तबीयत खराब होने की वजह से हुआ था।
Aamir Khan की वजह से Prabhas आगे बढ़ाएंगे फिल्म आदिपुरूष की रिलीज डेट
Shahid Kapoor की फिल्म जर्सी की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए गुडन्यूज