नहीं रहे डिस्को डांसर से मशहूर सिंगर Bappi Lahiri, 69 साल की उम्र में हुआ निधन
मनोरंजन न्यूज डेस्क। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार और गायक बप्पी लहरी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका आज सुबह ही निधन हो गया है। बप्पी लहरी 69 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। कुछ समय पहले ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब 1 महीने तक इलाज चलने के बाद आज 16 फरवरी की सुबह उनका उनके घर में निधन हो गया।

डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी सिंगर बप्पी लहरी को नहीं बचा पाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बप्पी लहरी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक है। उन्होंने 80 और 90 के दशक में कई हिट और सुपर हिट गाने दिए हैं।

उनका एक अलग ही अंदाज था, जिसे उनके चाहने वाले भी पसंद करते थे। बप्पी लहरी अपने बच्चों के साथ मुंबई में ही रहते थे, बल्कि वो रहने वाले कोलकाता के हैं। बप्पी लहरी का जन्म 1952 को एक बंगाली परिवार में हुआ था।

ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, बप्पी लहरी के रिश्तेदारों के आने के बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बप्पी लहरी के निधन के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के शोक की लहर दौड़ गई। कई सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


