Sonam Kapoor की प्रेगनेंसी पर भाई अर्जुन कपूर का आया रिएक्शन, मामा बनने के लिए उत्साहित
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कुछ समय पहले ही सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। जिसमे वह अपने पति आनंद अहूजा के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही थी। प्रेगनेंसी का ऐलान करने के बाद सोनम कपूर और आनंद अहूजा को पब्लिक इवेंट में साथ देखा गया था।
जिसमे अभिनेत्री ओवरसाइज कोर्ट में अपना बेबी बंप छुपाती नजर आई। सोनम कपूर की प्रेगनेंसी की खबर से है हर तरफ खुशियों का माहौल है। सभी के चेहरे पर नन्हे मेहमान के आने की खुशी साफ दिखाई दे रही है। इसी बीच अर्जुन कपूर भी मामा बनने के लिए काफी उत्साहित हैं।
सोनम कपूर की प्रेगनेंसी पर अर्जुन कपूर का रिएक्शन भी सामने आ चुका है। दरअसल बात यह है कि एक इवेंट के दौरान पैपराजी की नजर अर्जुन कपूर पर पड़ी। इस दौरान पैपराजी अर्जुन कपूर को देखकर मामा बन गए आप, मामा कहकर चिल्लाने लगे। ऐसे में अभिनेता के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आ जाती है। अर्जुन कपूर के चेहरे की हंसी बता रही है कि वह सोनम कपूर के बच्चे के मुंह से मामा सुनने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि सोनम कपूर इस साल अगस्त के महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
क्या बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी Rajamouli की फिल्म RRR
जन्मदिन पर मां वैष्णों के दर्शन करने पहुंची Kangana Ranaut, देखें तस्वीरें
क्या कबीर सिंह की तरह होगी Ranbir Kapoor की फिल्म एनिमल की कहानी, डायरेक्टर ने किया खुलासा