क्या कबीर सिंह की तरह होगी Ranbir Kapoor की फिल्म एनिमल की कहानी, डायरेक्टर ने किया खुलासा
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों कई प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। जिसमे उनकी ब्रह्मास्त्र, शमशेरा और एनिमल जैसी फिल्में शामिल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म का निर्देशन कबीर सिंह से मशहूर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर ने पहली बार फिल्म के एनिमल के जरिए हाथ मिलाया है। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में उनके अलावा अभिनेता अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।





