×

Chiranjeevi के साथ मिलकर फिल्म लाल सिंह चडडा का प्रमोशन करेंगे Aamir Khan

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनकी ये फिल्म इसी 11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान और नागा चैतन्य जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अब इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात यह है कि अभिनेता आमिर खान ने अपनी टीम के साथ लाल सिंह चड्ढा का प्रमोशन शुरू कर दिया है।

इस प्रमोशन में आमिर खान के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता चिरंजीवी और नागा चैतन्य भी हिस्सा लेंगे। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का प्रमोशन साउथ के सुपरस्टार अभिनेता चिरंजीवी और नागा चैतन्य करने वाले है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म में नागा चैतन्य एक अहम किरदार निभा रहे हैं। जाहिर है कि फिल्म से नागा चैतन्य का जुड़ना साउथ इंडस्ट्री में रिच देने में मदद करेगा।

<a href=https://youtube.com/embed/6Tg5BLRmTcg?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6Tg5BLRmTcg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

Akshay Kumar बने सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले बाॅलीवुड अभिनेता, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने किया सम्मानित

हालांकि इसके बावजूद अभिनेता आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में जी.जान से जुटे आमिर खान को साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी का साथ मिल गया है। आमिर खान ने मेगास्टार चिरंजीवी और नागा चैतन्य के साथ हाल ही में मुलाकात की और इसके बाद फिल्म के प्रमोशन में जुट गए। अगर हम बात करें आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तो ये हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। जिसको लेकर दर्शकों में जमकर उत्साह है। हालांकि अब यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है, जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि फिल्म को लोगों ने कितना प्यार किया।

आज Karan Johar करने वाले हैं बड़ा ऐलान, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बाॅयफ्रेंड Arjun Kapoor के साथ पार्टी करने निकली Malaika Arora, वायरल हो रही तस्वीरें