Samachar Nama
×

UP के 5 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट, कई जिलों में पड़ेगी भयंकर गर्मी

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में अप्रैल की शुरुआत से ही गर्मी का असर महसूस होने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार शनिवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

विभाग ने पांच जिलों के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड और अलीगढ शामिल हैं। विभाग के अनुसार 6 और 7 अप्रैल को भी मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अचानक मौसम बदलेगा और आठ से 10 अप्रैल तक पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। प्रमुख शहरों की बात करें तो शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 211 रहा।

आगरा में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया
आगरा में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक्यूआई 126 रहा। कानपुर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, मेरठ में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ का एक्यूआई 182 दर्ज किया गया। वाराणसी जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में AQI का स्तर 113 रहा।

8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
विशेषज्ञों के अनुसार आठ अप्रैल को हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके कारण गर्मी का असर देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 3 दिनों तक भीषण गर्मी रहेगी। शुक्रवार को आगरा उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, वाराणसी, लखनऊ और कानपुर जिलों में भी तापमान अधिक रहा। सबसे कम तापमान बहराइच में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share this story

Tags