Samachar Nama
×

Ferozepur में 25 लोगों से भरी पिकअप संग हादसा, 8 की मौत, कैंटर से हुई टक्कर

पंजाब के फिरोजपुर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कैंटर और पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 11 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। यह दुर्घटना सुबह फिरोजपुर फाजिल्का जीटी रोड पर शहीद उधम सिंह कॉलेज के पास हुई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे की जानकारी देते हुए फिरोजपुर डीसी दीपशिखा शर्मा ने बताया कि हादसे के वक्त पिकअप में 25 से अधिक लोग सवार थे। सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। सभी घायलों का जिला प्रशासन द्वारा उपचार कराया जा रहा है।

पिकअप नियंत्रण से बाहर हो गई।
इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर यातायात जाम हो गया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ किया गया और राजमार्ग को खोल दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि मजदूर बोलेरो पिकअप में सवार थे। यह पिकअप गाड़ी फिरोजपुर से ग्रामीण क्षेत्र की ओर जा रही थी। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रहे कैंटर ने उसे टक्कर मार दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो पिकअप में सवार सभी लोग शादियों में वेटर का काम करते थे। सुफेवाला गांव के पास लगभग 10 युवक एक पिकअप में सवार होकर एक शादी समारोह में वेटर का काम करने जा रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि कैंटर चालक की गलती के कारण यह हादसा हुआ।

Share this story

Tags