Samachar Nama
×

मुंबई में आवारा बिल्लियों पर कहर, फुटेज में देंखे कई मृत और घायल मिलीं; PETA ने र

मुंबई में आवारा बिल्लियों पर कहर, फुटेज में देंखे कई मृत और घायल मिलीं; PETA ने र

मुंबई के चेंबूर इलाके में आवारा बिल्लियों और उनके बच्चों के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है। इलाके में कई बिल्लियां मृत और घायल हालत में मिली हैं। कुछ बिल्लियों के सिर पर गंभीर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पशु अधिकार संगठन पेटा इंडिया (PETA India) ने बिल्लियों को मारने वाले आरोपी की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

चार बिल्लियां मृत मिलीं

मिली जानकारी के मुताबिक, चेंबूर इलाके की रहने वाली रुबीना अब्दुल मलिक पठान पिछले करीब 5-6 साल से आवारा बिल्लियों को खाना खिलाने और जरूरत पड़ने पर उनके इलाज में मदद करती हैं। उनकी शिकायत के अनुसार, 3 सितंबर को उन्हें इलाके में चार बिल्लियां मृत अवस्था में मिलीं। इसके बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और आसपास के क्षेत्र में बिल्लियों की स्थिति पर नजर रखना शुरू किया।बताया गया कि घटना के तीन दिन बाद 6 सितंबर की सुबह रुबीना बिल्लियों को खाना खिलाने के लिए शनि मंदिर के पास पहुंचीं। वहां उन्होंने एक बिल्ली और उसके बच्चे को खून से लथपथ हालत में देखा। दोनों के सिर पर चोट के निशान थे। उनकी हालत देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सिर पर चोट के निशान, भारी वस्तु से हमले की आशंका

शिकायत में बताया गया है कि घायल बिल्ली और उसके बच्चे के शरीर पर गंभीर चोटें थीं। खासतौर पर उनके सिर पर चोट के निशान मिले। घावों को देखकर आशंका जताई गई कि किसी भारी या धारदार वस्तु से उन पर हमला किया गया हो सकता है। हालांकि, हमले के पीछे किसका हाथ है और बिल्लियों को किस वजह से निशाना बनाया गया, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाके में मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े संभावित सुराग जुटा रही है।

आरोपी की जानकारी देने पर 50 हजार का इनाम

मामले के सामने आने के बाद पशु अधिकार संगठन पेटा इंडिया भी सक्रिय हो गया है। संगठन ने बिल्लियों की हत्या और उन्हें घायल करने वाले आरोपी की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। संगठन की ओर से इस मामले में आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।चेंबूर की इस घटना ने इलाके में आवारा पशुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर बिल्लियों को खाना खिलाने और उनकी देखभाल करने वाले लोगों में भी इस घटना को लेकर चिंता है। अब पुलिस जांच से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मृत और घायल मिली बिल्लियों के साथ वास्तव में क्या हुआ और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।

Share this story

Tags