Samachar Nama
×

‘मुझे बेटा मानते थे, फिर ऐसा क्यों किया’, पत्नी-ससुर पर आरोप लगाकर कूद गया युवक

‘मुझे बेटा मानते थे, फिर ऐसा क्यों किया’, पत्नी-ससुर पर आरोप लगाकर कूद गया युवक

महाराष्ट्र के कोकणकडा में 1700 फीट ऊंची चट्टान से कूदकर गुजरात के 24 वर्षीय युवक ने जान दे दी। आत्महत्या से पहले युवक ने 13 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी पूर्व पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। युवक की पहचान भावनगर निवासी विश्वराजसिंह मायूरसिंह गोहिल के रूप में हुई है। वह डाक विभाग में कर्मचारी था। पुलिस ने मामले में आकस्मिक मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि वैवाहिक विवाद और उससे जुड़ी कानूनी कार्रवाई को लेकर वह परेशान था।

आठ मही में टूट गया था विवाह, पत्नी ने दर्ज कराई थी शिकायत

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, गोहिल की शादी इसी साल 8 फरवरी को हुई थी, लेकिन करीब आठ महीने बाद ही रिश्ता टूट गया। रिपोर्ट के अनुसार, उसकी पत्नी ने 12 सितंबर को घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में गोहिल 9 अक्टूबर को अदालत में पेश हुआ था। इसके बाद वैवाहिक विवाद और कानूनी कार्यवाही को लेकर उसने अपना पक्ष रखते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया।

वीडियो में पत्नी और उसके परिवार पर लगाए आरोप

अपने आखिरी वीडियो में गोहिल ने कहा कि पति-पत्नी के बीच रोज होने वाले मतभेदों को उसकी पत्नी और उसके परिवार ने घरेलू हिंसा का मामला बना दिया। उसने आरोप लगाया कि उसके, उसकी मां और भाई के खिलाफ मारपीट की शिकायत झूठी है।

गोहिल ने दावा किया कि उसके घर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी, जैसी शिकायत में बताई गई है। उसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि एफआईआर दर्ज करते समय सबूत या मेडिकल रिपोर्ट तक नहीं मांगी जाती। उसने कहा कि वह मानसिक, आर्थिक और सामाजिक दबाव महसूस कर रहा था और उसे ऐसा लग रहा था कि उसे मरने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

Share this story

Tags