महाराष्ट्र में इंसानियत शर्मसार! तीसरी कक्षा के लड़के ने 8 साल की लड़की के साथ किया दुष्कर्म, पूरा मामला जान खुल जाएगा खून
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक नौ साल के लड़के ने अपनी कक्षा में पढ़ने वाली एक अन्य लड़की की मदद से अपने नाबालिग सहपाठी का स्कूल के शौचालय में यौन शोषण किया। पुलिस ने आरोपी लड़के और अपराध में सहयोग करने वाली नौ साल की लड़की को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
पीड़िता और दोनों आरोपी कक्षा 3 में पढ़ते हैं
पुलिस ने बताया कि आठ साल की पीड़िता और दोनों आरोपी बाबुलगांव शहर के जिला परिषद स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ते हैं। जहाँ यह घटना 1 अगस्त को हुई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले पीड़िता ने अपने गुप्तांगों में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उसकी माँ उसे अस्पताल ले गई।
गुप्तांगों में चोट के निशान
अस्पताल के डॉक्टरों ने पीड़िता के गुप्तांगों पर चोट के निशान देखे। पीड़िता की माँ द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, उसकी बेटी ने बताया कि उसकी कक्षा के एक लड़के ने एक अन्य लड़की की मदद से स्कूल के शौचालय में उसका यौन शोषण किया।
पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की माँ ने 9 अगस्त को लड़के और लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और बाद में भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
दोनों आरोपियों को किशोर गृह भेजा गया
यवतमाल के पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता ने बताया कि पुलिस को बाबुलगाँव में एक नौ साल के लड़के द्वारा आठ साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने की शिकायत मिली थी। उन्होंने बताया कि एक अन्य नौ साल की बच्ची ने भी इस अपराध में लड़के की मदद की थी। दोनों आरोपी बच्चों को किशोर गृह भेज दिया गया है।

