Samachar Nama
×

'मुंबई आइये डुबो-डुबोकर मारेंगे...' राज ठाकरे ने BJP सांसद निशिकांत दुबे मको सरेआम दी धमकी, वायरल फुटेज में जानिए क्या है पूरा विवाद ?

'मुंबई आइये डुबो-डुबोकर मारेंगे...' राज ठाकरे ने BJP सांसद निशिकांत दुबे मको सरेआम दी धमकी, वायरल फुटेज में जानिए क्या है पूरा विवाद ?

महाराष्ट्र में गैर-मराठियों की लगातार हो रही पिटाई के बाद हाल ही में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने टिप्पणी की थी कि राज ठाकरे अगर बिहार और अन्य राज्यों में आएंगे तो उनकी पिटाई होगी। अब इस मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे का बयान सामने आया है। मुंबई के मीरा-भायंदर में आयोजित 'मराठी विजय मेला' में उन्होंने कहा कि एक भाजपा सांसद ने कहा कि मराठी लोगों की पिटाई होगी। तुम मुंबई आओ, हम तुम्हें मुंबई के समुद्र में डुबो देंगे और पीटेंगे।

'मराठी नहीं बोलोगे तो थप्पड़ जरूर खाओगे'
राज ठाकरे ने इस दौरान साफ किया कि अगर महाराष्ट्र में रहना है तो मराठी भाषा सीखनी होगी। उन्होंने मीरा-भायंदर में मराठी न बोलने पर मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा एक दुकानदार को थप्पड़ मारने की घटना को सही ठहराया और कहा कि अगर कोई मराठी सीखने से इनकार करता है तो उसे थप्पड़ जरूर पड़ेगा। हिंदी को थोपी गई भाषा बताते हुए उन्होंने कहा कि इसका इतिहास 200 साल पुराना है, जबकि मराठी 2000 साल पुरानी शास्त्रीय भाषा है।

वल्लभभाई पटेल चाहते थे...

केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने आरोप लगाया कि हिंदी को अनिवार्य बनाने की कोशिश मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साज़िश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि गुजराती व्यापारियों की नज़र मुंबई पर रही है और वल्लभभाई पटेल भी इसे महाराष्ट्र से अलग करना चाहते थे। ठाकरे ने हिंदी चैनलों पर सत्ताधारी नेताओं के पक्ष में खबरें दिखाने का आरोप लगाया और 2018 में गुजरात में बिहारियों पर हुए हमले का उदाहरण देकर इसकी तुलना की, जो राष्ट्रीय समाचार नहीं बना।

हिंदी किसी की मातृभाषा नहीं है

उन्होंने दावा किया कि हिंदी ने 250 भाषाओं को बर्बाद कर दिया है और यह किसी की मातृभाषा नहीं है। ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार हिंदी थोपने की कोशिश करेगी, तो मैं न सिर्फ़ दुकानें बल्कि स्कूल भी बंद कर दूँगा। उनकी रैली ने भाषा और क्षेत्रीय पहचान के मुद्दे को और गरमा दिया, जिससे भाजपा और मनसे के बीच तनाव बढ़ गया है।

Share this story

Tags