जमकर बरस रहा है मॉनसून, मुंबई में टूट गया 107 साल का रिकॉर्ड, रेड अर्लट जारी; यहां जानिए पूरे देश का हाल

सोमवार रात 11 बजे मुंबई के समुद्र में 4.1 मीटर ऊंची लहरें उठीं। समुद्र में करीब 13 फीट ऊंची लहरें उठती देखी गईं। इसके चलते मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश हुई है। रायगढ़, ठाणे और पालघर में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने पहले ही मुंबई के लिए चेतावनी जारी कर दी थी। सोमवार को पूरे दिन मुंबई में भारी बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर जलभराव हो गया।
वर्ली मेट्रो स्टेशन पर भी पानी भर गया, जिसका वीडियो सामने आया। आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो दिनों तक बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मई में मुंबई में हुई बारिश ने 107 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को दोपहर 12:14 बजे 4.92 मीटर का पहला उच्च ज्वार आएगा। इस दौरान समुद्र में 15 फीट ऊंची लहरें उठेंगी। वहीं, मंगलवार रात 11:54 बजे 4.08 मीटर का हाई टाइड आएगा। मौसम विभाग ने आज मुंबई के लिए भी पीली चेतावनी जारी की है। रायगढ़ और कोंकण के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में आज का दिन मुंबई और आसपास के जिलों के लिए भी मुश्किल भरा हो सकता है।
मुंबई में आज दिनभर हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज यानी 27 मई को मुंबई में और भारी बारिश होगी। इसलिए मुंबई, ठाणे और आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया जा रहा है। बारिश के कारण मुंबई के सभी निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। वहीं, मेट्रो और रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है। इस बीच, आईएमडी ने कहा कि मई में मुंबई में सदी की सबसे भारी बारिश हुई। मुंबई में मई में पिछले 107 वर्षों में सबसे अधिक वर्षा हो रही है।
26 मई को मुंबई के इतिहास में यह सबसे भारी बारिश है। 100 साल पहले मई में शहर में इतनी बारिश हुई थी। दक्षिण मुंबई के कोलाबा में 24 घंटे में 135 मिमी बारिश हुई। आईएमडी निदेशक शुभांगी भूटे ने आईएएनएस समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।