पुणे के लोहगढ़ किले मर्डर केस में बड़ा खुलासा: वीडियो में देंखे गार्ड का दावा—चीखें सुनकर पहुंचे, मंगेतर ने कहा ‘कोई गिर गया है’
महाराष्ट्र के पुणे में सामने आए मंगतेर केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में लोहगढ़ किले के गार्ड का बयान सामने आया है, जिसने घटना के समय की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।गार्ड धीरज जाधव के मुताबिक, घटना के दौरान उन्हों किले की ओर से तेज चीख-पुकार सुनी थी। उन्होंने बताया कि आवाज सुनकर जब वह तुरंत मौके पर पहुंचे, तो वहां मुख्य आरोपी और केतन की मंगेतर सिया गोयल मौजूद थीं और दोनों मदद के लिए चिल्ला रहे थे।
धीरज जाधव ने अपने बयान में कहा कि जब उन्होंने सिया गोयल से पूछा कि क्या हुआ, तो उसने बताया कि “यहां से कोई गिर गया है।” इसके बाद गार्ड ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घटनास्थल को सील कर दिया।इस मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब केतन के परिवार और स्थानीय लोगों ने इसे संदिग्ध मौत के बजाय हत्या का मामला बताया। पुलिस अब सभी एंगल से जांच कर रही है, जिसमें दुर्घटना और साजिश दोनों की संभावनाएं शामिल हैं।
उधर, इस मामले पर सिया गोयल की मां पूजा गोयल का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में कोई भी दोषी पाया जाता है, तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि उनकी बेटी दोषी साबित होती है, तो उसे भी उसी सजा का सामना करना चाहिए, जो कानून तय करे।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी बयानों और सबूतों की बारीकी से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से मिले सुरागों का विश्लेषण कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां हर पहलू को जोड़कर देख रही हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह एक हादसा था, आत्महत्या या फिर सुनियोजित हत्या। फिलहाल, इस केस ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

