Samachar Nama
×

WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनी पहली चैंपियन टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
 

wpl 2023 mumbai indians vs dc1111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। महिला प्रीमियर लीग का पहला खिताब मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया है।बता दें कि बीते दिन महिला प्रीमियर लीग 2023 सीजन के तहत मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हुई। मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को मात दी। दोनों टीमों के बीच खेला गया मैच रोमांचक रहा। विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन को जीतने वाली हरमनप्रीत कौर पहली विजेता कप्तान बनी है।

IPL  2023 : रजत पाटीदार के बाहर होने पर RCB के लिए नंबर तीन पर कौन करेगा बैटिंग, ये हैं तीन विकल्प
 

"wpl 2023 mumbai indians vs dc11111111" "wpl 2023 mumbai indians vs dc111111111111111111" "wpl 2023 mumbai indians vs dc111111111111111" "wpl 2023 mumbai indians vs dc111111111111"

उन्होंने  दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी की है।बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान थे। हरमनप्रीत कौर डब्ल्यूपीएल में ट्रॉफी जीतने वाली पहली भारतीय कप्तान बनी हैं। फाइनल मैच की बात करें तो ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई और दिल्ली के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

IPL 2023 में Rohit Sharma बनाएंगे छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ेंगे पीछे
 

"wpl 2023 mumbai indians vs dc11111111" "wpl 2023 mumbai indians vs dc111111111111111111" "wpl 2023 mumbai indians vs dc111111111111111" "wpl 2023 mumbai indians vs dc111111111111"

दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर131 रन बनाए।इसके बाद मुंबई ने नताली ब्रंट के नाबाद अर्धशतक की बदौलत लक्ष्य 3 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।   नताली ने बल्ले से जलवा दिखाते हुए 55 गेंदों में 7 चौके की मदद से 60 रन की पारी खेली।

IPL 2023:RCB की बढ़ी मुश्किलें, टीम से अचानक बाहर हुआ ये धाकड़ बल्लेबाज

 

"wpl 2023 mumbai indians vs dc11111111" "wpl 2023 mumbai indians vs dc111111111111111111" "wpl 2023 mumbai indians vs dc111111111111111" "wpl 2023 mumbai indians vs dc111111111111"

मुकाबले में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया।उन्होंने 39 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 37 रन की पारी खेली।दिल्ली की शुरुआत खराब रही थी, उसने अपने दो विकेट महज 12 रन पर गंवा दिए।दूसरेओवर में मुंबई  की तेज गेंदबाज इस्सी वोंग ने दिल्ली को दो विकेट लिए। उन्होंने तीसरी गेंद पर शेफाली वर्मा को  11 रन पर पवेलियन भेजा जबकि 5 वीं गेंद पर एलीस कैप्सी।उन्होंने ही मुंबई के लिए सबसे ज्यादा तीन सफलताएं लीं। हेली मैथ्यूज ने भी तीन विकेट लिए।

"wpl 2023 mumbai indians vs dc11111111" "wpl 2023 mumbai indians vs dc111111111111111111" "wpl 2023 mumbai indians vs dc111111111111111" "wpl 2023 mumbai indians vs dc111111111111"

Share this story