Samachar Nama
×

MS Dhoni क्या चोट की वजह से होंगे बाहर, CSK के कप्तान की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
 

DHONI0--1-1-11-11114441111111.JPG

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2023 में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें चेन्नई के चेपॉक मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी लड़खड़ाते हुए चलते नजर आए थे। मैच के बाद टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी को चोट को लेकर जानकारी दी थी।ऐसे में सवाल खड़ा हो गया कि क्या महेंद्र सिंह धोनी चोट की वजह से किसी मुकाबले से बाहर हो सकते हैं।

IPL 2023 में KKR vs SRH के बीच होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2022: ‘CSK फैंस के साथ होगी अगले साल बडी नाइंसाफी’, अगले साल खेलने पर MS Dhoni ने खुद दिया बडा बयान

चेन्नई सुपरकिंग्स अपना अगला मैच 17 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ खेलेगी।इस मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।चेन्नई सुपरकिंग्स के  सीईओ काशी विश्वनाथन ने खुद महेंद्र सिंह धोनी की चोट पर अपडेट दिया है।उन्होंने कहा कि, वह खेलेंगे। यह सच है कि उनके घुटने पर इंजरी है, लेकिन उन्होंने हमें इसके बारे में नहीं बताया है।मौजूदा सीजन के तहत चेन्नई सुपरकिंग्स अपने खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है।

KKR vs SRH की जंग आज, जानिए किस टीम का पलड़ा अब तक रहा है भारी और प्लेइंग इलेवन

dhoni-1-1-1111111111.JPG

बेन स्टोक्स अनफिट होने चलते मैच मिस कर रहे हैं।वहीं दीपक चाहर और सिसांडा मगाला भी चोटिल हैं।ये दोनों ही खिलाड़ी कुछ मैच मिस कर सकते हैं ।हालांकि बेन स्टोक्स की वापसी की संभावना नजर आ रही है।महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने मौजूदा सीजन के तहत 4 मैचों में से दो के तहत जीत दर्ज की ।

IPL 2023: शिखर धवन के पास है ऑरेंज कैप, जानिए किसके सिर पर है पर्पल कैप

dhoni0--0-1-1---11-11-111222211

चेन्नई सुपरकिंग्स फिलहाल 4 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है।अगर महेद्र सिंह धोनी चोट की वजह से एक भी मैच से बाहर होते हैं तो यह चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बड़ा झटका होगा। धोनी शानदार कप्तानी के लिए  तो जाने ही जाते हैं, वह इस सीजन बल्ले से भी जलवा दिखा रहे हैं।

dhoni-1-1-1111111111.JPG

Share this story