Suryakumar Yadav ने शतक जड़कर मुंबई के लिए किया बड़ा कारनामा, दिग्गज खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 में बीते दिन मुंबई इंडियंस गुजरात टाइटंस को 27 रनों से मात देने में सफल रही। मुकाबले में मुंबई के जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने अपने टी 20 करियर का चौथा और आईपीएल का पहला शतक जड़ा। उन्होंने गुजरात के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में नाबाद 103 रनों की पारी खेली।
IPL 2023: मुंबई इंडियंस की जीत के साथ रोचक हुई प्वाइंट्स टेबल, देखें बाकी टीमों का हाल

अपनी इस पारी में 11 चौके के साथ ही 6 छक्के भी उन्होंने जड़े। अपनी इस पारी से सूर्या ने मुंबई के लिए बड़ा कारनामा भी किया है।दरअसल सूर्यकुमार यादव की यह पारी आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए तीसरी सबसे बड़ी पारी रही है। गुरात टाइटंस के खिलाफ यह किसी भी बल्लेबाज का पहला शतक और सर्वाच्च स्कोर रहा । सूर्या की पारी के दम पर ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस आईपीएल का सबसे बड़़ा स्कोर बना पाई।
MI VS GT Highlights:बेकार गई राशिद खान की जुझारू पारी, मुंबई ने गुजरात को 27 रनों से हराया

यही नहीं पिछले पांच मैच में सूर्यकुमार यादव ने तीन अर्धशतक और एक शतक लगाने का कारनामा भी किया है।वैसे आपको बता दें कि मुंबई के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम है, जिन्होंने आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ नाबाद 114 रन की पारी उन्होंने खेली थी।
इस मामले में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने आईपीएल 2012 में केकेआर के खिलाफ नाबाद 109 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव पहुंच गए हैं। मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों को जमकर पस्त करने का काम किया।मुंबई के लिए भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह जीत काफी अहम है।

मुंबई के लिए IPL के सबसे बड़े स्कोर
- 114 नाबाद- सनथ जयसूर्या vs CSK, 2008
- 109 नाबाद- रोहित शर्मा vs KKR, 2012
- 103 नाबाद- सूर्यकुमार यादव vs GT, 2023 (इसी मैच में)
- 100 नाबाद- सचिन तेंदुलकर vs कोच्चि टस्कर्स, 2011
- 100 नाबाद- लेंडल सिमंस vs पंजाब किंग्स, 2014
गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल में सबसे बड़े स्कोर
- 103 नाबाद - सूर्यकुमार यादव (MI), 2023 (इसी मैच में)
- 92 - रुतुराज गायकवाड़ (CSK), 2023
- 89 - जोस बटलर (RR), 2022
- 83 - वेंकटेश अय्यर (KKR), 2023
गुजरात टाइटंस के खिलाफ पारी के सबसे बड़े स्कोर
- 218/5 - मुंबई इंडियंस, 2023 (इसी मैच में)
- 207/7 - केकेआर, 2023
- 195/6 - सनराइजर्स हैदराबाद, 2022
- 189/9 - पंजाब किंग्स, 2022


