Samachar Nama
×

SRH vs MI Live Score, IPL 2023: कैमरून ग्रीन ने जड़ा अर्धशतक, मुंबई ने हैदराबाद को दिया 193 रनों का लक्ष्य

SRH vs MI Live Score, IPL 2023--1-1

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 के 25 वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से हो रही है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है।मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुंबई इंडियंस पहले खेलते हुए कैमरून ग्रीन के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाने में कामयाब रही।मुंबई इंडियंस के लिए पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी ने की । दोनों बल्लेबाज पारी के चार ओवर तक अच्छे खेले, लेकिन इसके बाद बड़ा झटका लग गया।

IPL 2023 SRH vs MI: लय से फिर भटके सूर्यकुमार यादव, हैदराबाद के खिलाफ हुए फ्लॉप
 

"SRH vs MI Live Score, IPL 2023--1-1111" "SRH vs MI Live Score, IPL 2023--1-11111111222" "SRH vs MI Live Score, IPL 2023--1-111111" "SRH vs MI Live Score, IPL 2023--1-111"

कुल 41 रनों के स्कोर पर मुंबई इंडिंयस का पहला विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में ही गिरा । रोहित शर्मा टी नटराजन की गेंद पर मार्कराम को कैच देकर आउट हुए।वहीं उन्होंने 18 गेंदों में 5 चौके की मदद से 28 रन की पारी खेली।इसके बाद मुंबई को दूसरा बड़ा झटका ईशान किशन के रूप में लगा जो मार्को जानसेन की गेंद पर मार्कराम को कैच देकर आउट हुए। ईशान किशन ने 31 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली।मुंबई इंडियंस को तीसरा बड़ा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा जो मॉर्को जानेसन का ही शिकार बने ।

SRH vs MI: Rohit Sharma ने रचा इतिहास, IPL में बड़ा कारनामा करते हुए बना डाला महारिकॉर्ड
 

"SRH vs MI Live Score, IPL 2023--1-1111" "SRH vs MI Live Score, IPL 2023--1-11111111222" "SRH vs MI Live Score, IPL 2023--1-111111" "SRH vs MI Live Score, IPL 2023--1-111"

सूर्यकुमार यादव ने तीन गेंद में एक छक्के के साथ 7 रन बनाए। चौथा विकेट तिलक वर्मा के रूप में मुंबई इंडियंस का गिरा, जो भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर मयंक अग्रवाल को कैच देकर आउट हुए।

MI vs SRH Live :हैदराबाद को मात देने के लिए रोहित शर्मा ने चली तगड़ी चाल, प्लेइंग-11 में शामिल किया ये घातक गेंदबाज 
 

"SRH vs MI Live Score, IPL 2023--1-1111" "SRH vs MI Live Score, IPL 2023--1-11111111222" "SRH vs MI Live Score, IPL 2023--1-111111" "SRH vs MI Live Score, IPL 2023--1-111"

तिलक वर्मा ने 17 गेंदों में दो चौके और 4 छक्कों के साथ 37 रन की पारी खेली।पांचवें विकेट के रूप में टिम डेविड 16 रन की पारी खेलकर रन आउट हुए।वहीं कैमरून ग्रीन 40 गेंदों में 6 चौके और दो छक्के की मदद से 64 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटे। मुंबई के लिए मार्को जानेसन ने दो विकेट लिए।वहीं भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन को 1-1 विकेट मिला।

"SRH vs MI Live Score, IPL 2023--1-1111" "SRH vs MI Live Score, IPL 2023--1-11111111222" "SRH vs MI Live Score, IPL 2023--1-111111" "SRH vs MI Live Score, IPL 2023--1-111"

Share this story