Samachar Nama
×

MS Dhoni को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, मांसपेशियां फट चुकीं, डॉक्टर की मनाही के बावजूद आईपीएल खेल रहे माही 
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी अलग ही अंदाज में नजर आए हैं। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से महफिल लूटी है।वैसे इन सब बातों के बीच धोनी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के सूत्रों ने बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी पूरे आईपीएल 2024 सीजन के दौरान पैर की मांसपेशियों में चोट से जूझ रहे हैं।

IPL 2024 DC vs RR के मैच को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी, आज इस टीम को जीत मिलनी तय
 

https://samacharnama.com/

इससे उनके दौड़ने की क्षमता काफी हद तक सीमित हो जाती है, जिससे उनके लिए शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाता है, जहां विकेटों के बीच दौड़ना अहम है।डॉक्टरों ने धोनी को आराम करने की सलाह दी है, लेकिन सीएसके की टीम के खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण कमजोर हो गई है।बैकअप विकटेकीपर डेवोन कॉनवे भी चोट के कारण न्यूजीलैंड से नहीं आए, इसलिए अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज खुद को ब्रेक देने के बारे में नहीं सोच पाए।

DC vs RR के मैच में होगी रनों की बरसात या लगेगी विकेटों की झड़ी, जानिए मैच से पहले पिच रिपोर्ट
 

https://samacharnama.com/

महेंद्र सिंह धोनी दवा से अपनी दर्द को मैनेज कर रहे हैं। सूत्रों ने साथ ही कहा कि हम अपनी बी टीम के साथ खेल रहे हैं। जो लोग धोनी की आलोचना कर रहे हैं वे नहीं जानते कि वह इस टीम के लिए कितना त्याग कर रहे हैं।

DC vs RR Dream11 Prediction आज खुल जाएगी किस्मत, इन खिलाड़ियों के साथ चुने ड्रीम 11
 

https://samacharnama.com/

अभ्यास के दौरान 42 सालके धोनी बिल्कुल दौड़ नहीं रहे हैं और उनकी पूरी तैयारी गेंद को पार्के के बाहर मारने की है। महेंद्र सिंह धोनी नए कप्तान रितुराज गायकवाड़ के मार्गदर्शन भी कर रहे हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले दो मैचों में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन वह टीम के लिए काफी अहम है।चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेऑफ में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags